The Lallantop

Manipur Violence: हाई-टेक ड्रोन से गांव पर हमला, फिर हुई गोलीबारी, 2 की मौत

Manipur Violence Update: राज्य सरकार ने कहा है कि ड्रोन, बम और कई अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग करके Imphal West’s Koutruk में निहत्थे ग्रामीणों पर हमला किया गया.

Advertisement
post-main-image
इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है. (फाइल फोटो: PTI)

मणिपुर (Manipur) से एक बार फिर हिंसा की खबर आई है. इम्फाल पश्चिम के कौत्रुक क्षेत्र में गोलीबारी और बम विस्फोटों में दो लोग मारे गए हैं. मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं. वहीं करीब दस लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों में दो पुलिसकर्मी और एक टेलीविजन पत्रकार शामिल हैं. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राज्य के गृह मंत्रालय ने इस घटना के संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी किया है. बताया गया है कि राज्य सरकार को इस हिंसा की जानकारी 1 सिंतबर को मिली. सरकारी बयान में लिखा गया है कि ड्रोन, बम और कई अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग करके कौत्रुक के निहत्थे ग्रामीणों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा है कि कथित तौर पर कुकी समुदाय के लोगों द्वारा किए गए इस हमले में 1 महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं. सरकारी बयान में आगे लिखा गया है,

“निहत्थे ग्रामीणों को डराने के लिए ऐसे कृत्य को राज्य सरकार द्वारा बहुत गंभीरता से लिया जाता है. राज्य सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति और शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इस हमले को राज्य सरकार द्वारा सूबे में शांति स्थापित करने के प्रयासों में रुकावट डालने के रूप में देखा जाता है.”

Advertisement

राज्य सरकार ने इस हमले की निंदा की है. और कहा है कि मणिपुर सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने और इस हमले में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए पहले ही तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मणिपुर: भीड़ ने जलाया BJP नेता का घर, अलग प्रशासन की मांग को लेकर कुकी लोगों ने निकाली थी रैली

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि गांव को निशाना बनाने के लिए सात विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे. मणिपुर पुलिस ने कहा है कि ड्रोन बमों का इस्तेमाल आम तौर पर युद्धों में किया जाता है. ऐसे में इस हमले में प्रशिक्षित पेशेवरों और तकनीकी विशेषज्ञता की भागीदारी से इनकार नहीं किया जा सकता.

Advertisement

मृतकों में से एक की पहचान 35 साल के नगनबाम सुरबाला के रूप में हुई है. सुरबाला के सिर में गोली लगी है. उनकी बेटी भी दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 1 सितंबर की दोपहर को करीब 2 बजे गोलीबारी शुरू हुई और शाम  के करीब 7:30 बजे तक जारी रही.

वीडियो: पुतिन, मणिपुर, कठुआ अटैक पर क्या बोल गए संजय राउत?

Advertisement