मणिपुर यौन हिंसा पीड़िता (Manipur Sexual Violence) के पति और कारगिल युद्ध में शामिल रहे जवान का नया बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद कोई उनकी बातों पर यकीन नहीं कर रहा था. वो कहते हैं कि भगवान ने वीडियो वायरल किया ताकि सच देश के सामने आ सके. राज्य में 4 मई को हुई हिंसा के दौरान उनकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था. घटना का वीडियो करीब दो महीने बाद सामने आया.
"भगवान ने वीडियो वायरल किया"- मणिपुर पीड़िता के पति और कारगिल के सैनिक को ऐसा क्यों कहना पड़ा?
कारगिल युद्ध में सैनिक रहे बताते हैं कि मामले में कार्रवाई बहुत पहले ही की जानी चाहिए थी. कहते हैं कि वीडियो वायरल होने से पहले जब उन्होंने घटना के बारे में बताया तो लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया.


65 साल के कारगिल योद्धा बताते हैं कि मामले में कार्रवाई बहुत पहले ही की जानी चाहिए थी. कहते हैं कि वीडियो वायरल होने से पहले जब उन्होंने घटना के बारे में बताया तो लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के पति 18 साल की उम्र में असम रेजिमेंट का हिस्सा बने थे. 30 साल तक सेना के साथ काम किया और फिर सूबेदार के पद पर रिटायर हो गए. अपने करियर में उन्होंने कई पदक हासिल किए. सैन्य सेवा पदक, ऑपरेशन विजय पदक, विदेश सेवा पदक और एक विशेष सेवा पदक समेत कई पदकों से उन्हें नवाजा गया.
इतना ही नहीं वो देश के अंदर और बाहर कई जरूरी अभियानों का हिस्सा भी रह चुके हैं. असम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन राइनो, श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान ऑपरेशन रक्षक में उन्होंने भूमिका निभाई. उनकी बटालियन का हिस्सा रह चुके पूर्व सेना अधिकारी ने बताया कि वो एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं. 65 साल के कारगिल योद्धा बताते हैं कि घटना के बाद से उन्हें अपनी यूनिट के अधिकारियों के साथ-साथ पूर्व सैनिक संघ से भी फोन आ रहे हैं.
इससे पहले स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने अफसोस जताते कहा था, मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी था. आगे बाले, मैंने देश की रक्षा की लेकिन मुझे दुख है कि मैं अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका.
ये भी पढ़ें- मणिपुर यौन हिंसा की पीड़िताएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, मामले की जांच पर क्या मांग की?
रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों पीड़ित महिलाओं को फिलहाल 'सेफ जोन' में रखा गया है. मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
वीडियो: CJI चंद्रचूड़ ने मणिपुर हिंसा पर पुलिस को फटकार लगाते हुए क्या कहा, DGP को ये निर्देश



















