ऐसा कोई पागल आपके दुश्मनों को भी सड़क पर न मिले
सीसीटीवी फुटेज में आदमी झगड़े के बाद बेवजह लोगों को कार से कुचलते दिख रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ये सीसीटीवी फुटेज है. हांगकांग की एक सड़क का. शायद रोड पर हुई लड़ाइयों का सबसे बुरा वीडियो है. ये बंदा रोड रेज को एक अलग ही लेवल पर ले गया है. दिन बुरा न करना हो तो वीडियो न देखें और अगर देखते हैं तो जिस किसी भगवान को मानते हैं, उससे प्रार्थना कीजिए कि ऐसा कोई पागल आपके दुश्मनों को भी सड़क पर न मिले. CCTV फुटेज में दिखता है कि एक सफेद कार की एक नीली कार से टक्कर होती है. सफेद कार वाला आदमी पीछे जाता है और नीली कार को टक्कर मार देता है. एक आदमी उसके चपेट में आ जाता है. उसे जो बचाने जाता है. सफेद कार वाला उस पर भी कार चढ़ा देता है. दूसरा आदमी तो बच जाता है लेकिन पहला आदमी बुरी तरह कुचला जाता है. फिर तो ये पागल हो जाता है. सड़क पर जो दिख रहा है उसे कुचलने के लिए कार दौडाने लगता है. ये वीडियो बहुत भयानक है. कलेजा कंपाने वाला. भले लोगों को न देखने की सलाह देते हैं. फिर भी ये खबर और वीडियो आप तक पहुंचना जरुरी है. देखिए ये जानने के लिए कि लोग किस हद तक पगला चुके हैं. छोटी सी बहस को भी किस लेवल तक ले जाते हैं. आदमी की जान की कोई कीमत नहीं बची है. एक सलाह भी देंगे. सड़क पर बहुत सतर्क रहिए. लोग दिमाग और कार पर कंट्रोल छोड़कर सड़क पर निकलते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














