The Lallantop

'रानी' को दुबई घुमाने के लिए बना चोरों का 'राजा'

इस मास्टरमाइंड चोर पर दो दर्जन क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
अपनी बीवी को दुबई घुमाने के लिए ये जनाब चोर बन गए. गाड़ियां चुराते थे. लेकिन इनकी चोरियों पर फुलिस्टॉप लग गया जब बीते मंगलवार इनको पुलिस ने धर लिया. कुल 15 चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं. चोर भाई साब का नाम जसविंदर है. प्यार से राजा कहते हैं लोग इसे. राजा तिलक नगर इलाके का मास्टर चोर है. इसके साथी का नाम है विशाल aka छिड़ी. राजा के खिलाफ लगभग 2 दर्जन क्रिमिनल केस दर्ज हैं. एक गाना याद आ गया. https://www.youtube.com/watch?v=PDfz-bPwGdg राजौरी गार्डन पुलिस के एक सीनियर अफसर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया, "हमने देखा राजौरी गार्डन, तिलक नगर, मोती नगर, विकासपुरी और पश्चिम विहार में गाड़ियों की चोरियां तेजी से बढ़ने लगी थीं. शॉपिंग मॉल, अस्पातालों और दूसरी सार्वजनिक जगहों से दुपहिया वाहन गायब हो रहे थे. इन जगहों की CCTV फुटेज देख कर हमें चोरों का पता चल गया. और पुलिस की एक टीम ने इन्हें पकड़ लिया.

Advertisement
Advertisement