The Lallantop

वॉट्सऐप ग्रुप में CM योगी के खिलाफ किसी ने 'अभद्र टिप्पणी' की, ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार हो गया

ग्रुप में जिसने योगी आदित्यनाथ के बारे में लिखा, वो 'फरार' है.

Advertisement
post-main-image
योगी पर अभद्र टिप्पणी, वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार (साभार - पीटीआई/आजतक)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ये आदमी उस ग्रुप का एडमिन है, जिसमें किसी और व्यक्ति ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ “अभद्र टिप्पणी” की थी. मामला भदोही का है. लिखने वाला फरार है, पर पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को पकड़ लिया. पुलिस को इस मामले में ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है. शहाबुद्दीन को पुलिस ने रविवार, 6 अगस्त को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक अपमानजनक कॉमेंट लिखने वाले का नाम मुस्लिम अंसारी है. पुलिस ने मुस्लिम अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है. उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. भदोही के ASP ने वीडियो जारी कर बताया,

“भदोही पुलिस द्वारा किए गए एक ट्वीट में इस घटना से जुड़ी और जानकारी दी गई. पुलिस ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप 'नगर पालिका परिषद भदोही' में एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की. पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर सम्बंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है.”

Advertisement

कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक टिप्पणी वायरल हुई थी. सेठ ने आगे कहा कि पुलिस को 4 अगस्त को ही ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान यह भी पता चला कि ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी ने आरोपी को ग्रुप से जोड़ा था. अजय ने बताया कि पुलिस के पास अपमानजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी है.

सेठ ने बताया कि ‘भदोही नगर पालिका परिषद' नाम से बनाया गया ये वॉट्सऐप ग्रुप नगरपालिका का आधिकारिक ग्रुप नहीं है. हालांकि उससे नगर के तमाम सभासद जुड़े हुए हैं.

वीडियो: योगी आदित्यनाथ इंटरव्यू में ज्ञानवापी को ऐतिहासिक गलती बता मुस्लिमों से क्या बोल गए?

Advertisement

Advertisement