The Lallantop

दिल्ली: बस में लड़की के सामने मास्टरबेट कर रहा था, पकड़ा गया तो रोने लगा, VIDEO वायरल

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक इमेज (india today)

राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शहर के रोहिणी इलाके में DTC बस में एक लड़की के सामने एक शख्स ने कथित तौर पर मास्टरबेट (DTC Bus Masturbate) किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बस में मौजूद मार्शल ने आरोपी को पकड़ लिया था. घटना बीते 3 जनवरी की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के शोर मचाने पर बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक पीड़िता की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. न्यूज एजेंसी ANI ने ये जानकारी पुलिस के हवाले से दी है. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बिहार का रहने वाला है. 

पकड़े जाने पर रोने लगा आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक, जब आरोपी को बस मार्शल ने पकड़ा तो वो रोने लगा. वायरल वीडियो में भी आरोपी रोते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस वायरल वीडियो का संज्ञान दिल्ली पुलिस ने भी लिया. रिपोर्ट के मुताबिक रोहिणी पुलिस ने इस मामले की जांच एक महिला सब-इंसपेक्टर को सौंपने की बात कही.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर रोहिणी पुलिस की तरफ से बताया गया कि बयान लेने के लिए पीड़िता से संपर्क किया गया. पुलिस ने पीड़िता से शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत करने या बयान देने से मना कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ये भी बताया कि पीड़िता मंडोली की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो: अब बांदा में ट्रक ने 3 किमी तक महिला को घसीटा, कंझावला जैसी घटना से बवाल

Advertisement
Advertisement