The Lallantop

तंत्र मंत्र के शक में देवर ने भाभी का किया मर्डर

मैनपुरी की घटना है. देवर को शक था कि भाभी ने उसके भाई पर झाड़ फूंक करा दी.

Advertisement
post-main-image
SYMBOLIC IMAGE
तंत्र मंत्र का भूत अभी यहां लोगों के मगज से उतरा नहीं है. मैनपुरी में एक देवर ने अपनी भाभी का गला रेत कर मार डाला. क्योंकि उसे शक था भाभी ने तंत्र मंत्र का सहारा लेकर उसके बड़े भाई को मरवा दिया. शक के चलते भाभी को मारा और फरार हो गया. सदर कोतवाली के गढ़िया गांव में रहता है उत्तम सिंह. उसका बड़ा भाई कुछ दिन पहले खून की उल्टियां होने से मर गया. उत्तम सिंह ने इसका इल्जाम डाल दिया अपनी भाभी धनदेवी पर. कि उसने भाई पर मंतर फुंकवाया है. जिसके चलते वो मरा. देवर भाभी में रोज लड़ाई होने लगी. 17 मार्च को ऐसी ही लड़ाई हुई. और इतनी बढ़ी कि उत्तम ने भाभी का मर्डर कर दिया. और फरार हो गया. woman killed एएसपी मैनपुरी दिगंबर सिंह कुशवाहा ने बताया बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. उत्तम पर मर्डर का केस दर्ज कर खोजबीन चालू हो गई है. चुड़ैल बता कर 156 औरतों को मार डाला

Advertisement
Advertisement