The Lallantop

चंडीगढ़: 'अवैध संबंध' के शक में पहले बीवी का गला काटा, फिर बेटी की हत्या कर सुसाइड कर ली!

घर में तीन लाशें मिलते ही पड़ोसी सकते में आ गए. परिवार तीन दिन पहले ही नेपाल से लौटा था.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर. (इंडिया टुडे)

चंडीगढ़ के गांव भगवानपुरा में एक 26 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी की पहचान रेसाम के तौर पर की है. पुलिस के मुताबिक, उसने घर में रखे चाकू से पहले बीवी का गला काटा, फिर अपनी दो साल की बेटी को गला घोंटकर मार डाला. बाद में उसने खुद जान दे दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पत्नी पर था शक

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेसाम यहां एक मकान में किराये पर रहता था. पुलिस ने उसकी पत्नी का नाम पूजा और बेटी का नाम समाया बताया है. भगवानपुरा में रेसाम एक लोकल रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था. 

मामले की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि रेसाम पत्नी पर शक करता था. उसे लगता था कि पूजा का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है. आशंका जताई गई है कि इसी को लेकर रेसाम ने पहले पत्नी और फिर बेटी को मार डाला और बाद में खुदकुशी कर ली.

Advertisement

पुलिस का दावा है कि परिवार तीन दिन पहले ही नेपाल से लौटा था. अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रेसाम की बेटी को सोमवार, 22 अगस्त की सुबह 10 बजे के आसपास घर के बाहर खेलते देखा गया था. पड़ोसियों को घटना के बारे में तब पता चला जब उन्होंने दंपती के कमरे से नल का पानी बहते देखा. उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. एक पुलिस टीम वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. वहां उन्हें तीनों के शव मिले.

मां-बेटी के शव कमरे के फर्श पर पड़े मिले. उसी जगह से किचन में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी मिला है, जिससे रेसाम ने पूजा को मारा.

परिवार के तीनों सदस्यों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर आए. इनमें डीएसपी एसपीएस सोढी, आईपार्क पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहताश यादव, मणि मजरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह शामिल थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

Advertisement

"रेसाम पिछले कुछ महीनों से भगवानपुरा में रह रहा था. उसकी एक बहन अपने पति के साथ पंचकुला सेक्टर-12 के राल्या गांव में रहती है. सिस्टर ने बताया है कि रेसाम बीती 19 अगस्त को बेटी और बच्ची के साथ नेपाल से लौटा था. फिलहाल घटना के पीछे का असली कारण नहीं पता चला है."

पुलिस के सूत्रों ने अखबार को बताया कि रेसाम ने ये कमरा गुरदेव सिंह नाम के शख्स से लिया था. भगवानपुरा के ही रहने वाले गुरदेव ने अपनी जमीन पर कई कमरे बना रखे हैं. वो इन्हें प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को किराये पर देते हैं. ये भी बताया गया है कि रेसाम इन दिनों नई नौकरी की तलाश में था.

चंडीगढ़ को लेकर क्यों मचा रहा है सियासी बवाल, जानिए पूरी कहानी

Advertisement