The Lallantop

दिल्ली: गर्लफ्रेंड शादी करना चाहती थी, प्रेमी ने उसके 35 टुकड़े किए, कई दिन फ्रिज में रखा

आरोपी आफताब ने मृतक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखने के लिए अलग से फ्रिज खरीदा था. उन्हें ठिकाने लगाने में उसे 18 दिन लग गए.

Advertisement
post-main-image
(बाएं से दाएं) आरोपी आफताब अमीन पूनावाला, उस फ्रिज की तस्वीर जिसमें शव के टुकड़े रखे गए थे, मृतक युवती श्रद्धा. (साभार- आजतक)

दिल्ली में करीब छह महीने पहले एक युवती की हत्या कर दी गई. आरोपी ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े किए और दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिए. हैरानी की बात ये कि परिवार ने इतने समय तक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. अब घटना का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस के मुताबिक बीती 22 मई को आफताब अमीन पूनावाला नाम के शख्स ने कथित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. बाद में उसने शव को कई टुकड़ों में ठिकाने लगाया. बताया गया है कि हत्या करने के बाद उसने लाश के टुकड़ों को दिल्ली (delhi) के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया था. पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार, 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया जा सका. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

इंडिया टुडे/आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी आफताब अमीन पूनावाला और मृतक युवती श्रद्धा मुंबई में प्राइवेट जॉब करते थे. पुलिस ने बताया है कि एक डेटिंग ऐप के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी. जल्दी ही वे लिव-इन रिलेशनशिप में आ गए थे. 

Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली मुलाकात के कुछ समय बाद ही आफताब और श्रद्धा एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. बाद में दोनों साथ भी रहने लगे. लेकिन श्रद्धा के परिवार वाले आफताब के साथ उसके रिश्ते से खुश नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक इसके चलते दोनों मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और महरौली के एक फ्लैट में रहने लगे.

हत्या की क्या वजह थी?

इंडिया टुडे/आजतक के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया कि उन दोनों के बीच शादी को लेकर बहुत झगड़े होते थे. आरोपी आफताब ने बताया कि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बनाती थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के ‘35’ टुकड़े किए. उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. फिर धीरे-धीरे टुकड़ों में शव को ठिकाने लगाया. वो रात 2 बजे अपने घर से निकलता था. 18 दिनों तक वो रोज अलग अलग इलाकों में जाकर टुकड़े फेंकता था. 

मर्डर का खुलासा कैसे हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा के परिवार वाले लंबे समय से उसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे थे. 8 नवंबर को श्रद्धा के पिता विकास मदान दिल्ली आए. लेकिन जब वो फ्लैट पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था. पांच महीने तक श्रद्धा की कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने महरौली पुलिस में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई. परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार, 12 नवंबर को आफताब को अरेस्ट किया. अब तक पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड होने का जिक्र नहीं किया है. 

Advertisement

आरोपी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जंगल से कुछ हड्डियां बरामद की हैं. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. 

देखें वीडियो- दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई बेटी तो पिता फफक कर क्यों रो पड़ी?

Advertisement