सोशल मीडिया पर आए दिन अजब-गजब जुगाड़ के वीडियोज (Indian Jugaad Videos Viral On Social Media) देखने को मिल जाते हैं. लोग अपने टैलेंट से ऐसे-ऐसे जुगाड़ बना देते हैं कि वीडियो देखने वाले चौंक जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक मजेदार जुगाड़ दिखाया था जिसमें एक लड़के ने अपनी बाइक में साइकिल के पैडल लगा लिए थे. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया (Man Spots Driving Imported Human Powered Car In Bengaluru) पर काफी देखा जा रहा है.
बेंगलुरु की सड़कों पर चलती दिखी 'नाव', ट्रैफिक पुलिस भी कन्फ्यूज!
लोगों ने कई बार देखा वीडियो


इसमें एक शख्स बेंगलुरु की सड़कों पर एक अलग ही तरह का वीकल चलाते दिख रहा है. ये वीकल कार से भी छोटा है और एक मिनी रेसिंग कार जैसा लगता है. शख्स नाव की डिजाइन वाला एक वीकल सड़कों पर दौड़ा रहा है. ये पैडल देने से चलता है. इसकी फोटो और वीडियो रेवंत नाम के सोशल मीडिया यूजर ने शेयर की हैं. साथ में लिखा कि ये कुछ पीक बेंगलुरु जैसी चीज है. इस शख्स से जेपी नगर (जयप्रकाश नारायण नगर) में मिला. ये नीदरलैंड से लाया हुआ एक इंसानों की ताकत से चलने वाला वीकल है.' ये ट्वीट काफी वायरल है. पहले आप भी ये वायरल ट्वीट देखिए...
इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये तो गजब का इन्वेंशन है. कुछ ने इसे यूएफओ जैसा बता दिया तो किसी ने इसके लीगल होने पर सवाल उठा दिया. कुछ ने लिखा कि ये तो अमीरों की साइकिल जैसा दिख रहा है. एक यूजर ने लिखा कि कार से भी छोटे साइज के वीकल में ना बैक लाइट है और ना ये सड़क नियमों के अनुसार है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.' कुछ लोगों ने कहा कि इसे देख तो ट्रैफिक पुलिस भी कन्फ्यूज हो जाएगी. लोगों ने इस वीकल पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: 'पठान' के साथ दिखेगा 'किसी का भाई, किसी की जान' का टीजर, शाहरुख के भरोसे सलमान?






















