The Lallantop

पहले सेल्फी खींची, फिर फांसी लगा ली

ये दर्दनाक घटना हैदराबाद की है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सुसाइड की कोई भी खबर अन्दर तक हिला देती है. रोज़ कोई न कोई ज़िन्दगी की लड़ाई हार कर अपनी जान दे देता है. ताजा मामला है हैदराबाद का. आज हैदराबाद की उप्पल पुलिस को एक चौंकाने वाली सूचना मिली. एक आदमी ने अपनी सेल्फी खींचने के बाद फांसी लगा ली. आदमी का नाम था क्रान्ति कुमार. रमंथापुर का रहने वाला था. 28 साल का. प्राइवेट कैब का ड्राइवर था. परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. सुसाइड सुसाइड के वक्त उनके परिवार के लोग घर पर नहीं थे. वो लोग नलगोंडा जिले गए हुए थे, क्रांति कुमार के मां-बाप से मिलने. पुलिस पहुंची तो उन्हें क्रांति की लाश के साथ उनके फोन में एक सेल्फी मिली, जो उसने फांसी लगाने से पहले खींची थी. क्रान्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. उसमें लिखा कि पैसे की तंगी की वजह से उन्होंने ऐसा किया. सेल्फी में क्रान्ति कुमार अलविदा कहते हुए हाथ हिलाते नज़र आ रहे हैं. सीधे कैमरे को देखते हुए, लगता है जैसे हमें देख रहे हों.

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement