The Lallantop

सचिन तेंदुलकर की बिटिया को कॉल करके हैरस करने वाला धर लिया गया है

दे रहा था किडनैप करने की धमकी, पश्चिम बंगाल से जुड़े थे तार.

Advertisement
post-main-image
सचिन की बेटी को परेशान करने वाला पकड़ लिया गया है.
फोन पर लड़कियों को परेशान करने का सिलसिला अब सचिन तेंदुलकर के घर तक पहुंच गया है. उनकी बेटी सारा को एक शख्स कई दिनों से परेशान कर रहा था. वो सचिन के घर के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करता था. पर अब ये सारा खेल खत्म समझिए. क्योंकि इस आदमी को पकड़ लिया गया है. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले से. अब उसे मुंबई लाने की तैयारी है.
मुंबई पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा आरोपी को.
मुंबई पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा आरोपी को.

सारा तेंदुलकर ने कुछ दिन पहले ही मुंबई के बांद्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. बताया था कि उन्हें कोई फोन कर लगातार परेशान करता है. वह उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है. पुलिस ने बताया कि सारा की शिकायत पर कॉलर की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी. पता चला कि कॉल मिदनापुर जिले से आ रही थीं. इसके बाद 7 जनवरी को कोलकाता पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम देव कुमार मैती है. 32 साल का ये आदमी मिदनापुर जिले के महिशाडल क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो सारा से प्यार करता है. उससे शादी करना चाहता है. इसी लिए वो फोन कर रहा था. पुलिस ने बताया कि वो कुछ महीने पहले मुंबई आया था और यहीं से उसे सचिन के घर का नंबर मिल गया. इसके बाद से वो फोन करने लगा था. पुलिस के मुताबिक उसने कहा था कि अगर सारा ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे किडनैप कर लेगा.
अपने परिवार के साथ सचिन.
अपने परिवार के साथ सचिन.

डायरी में सारा को अपनी पत्नी लिखा 
वहीं, देव कुमार के परिवार वालों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है. बोले- हमें बिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा कि वो इन सब चीजों में कैसे फंसा. पिछले 8 साल से तो उसका इलाज भी चल रहा है. पता चला है कि देवकुमार कॉलेज ड्रॉपआउट भी है. पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली है जिसमें उसने सारा का नाम अपनी पत्नी के तौर पर लिखा है. पुलिस ने फिलहाल उसे हल्दिया कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाने की तैयारी है. उसका मेंटल चेकअप भी करवाया जाएगा.


ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे

सचिन को आज समझ आया कि संसद में भाषण देना कोई बच्चों का खेल नहीं है

श्रेयस का ये शॉट सचिन के अपर कट की याद दिला गया

इस डबल सेंचुरी के साथ विराट कोहली ने ये चार नए रिकॉर्ड बना लिए हैं

जब सचिन के साथ द्रविड़ पर भी माता चढ़ गई थी

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement