The Lallantop

'UP पुलिस ने पीट-पीट कर मार डाला', आरोप पर अधिकारी बोलीं- एक्सीडेंट में मौत हुई!

मृतक शख्स की पहचान 33 साल के दिलशाद खान के रूप में हुई है. वो गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के माकनपुर गांव में रहता था. दिलशाद पुलिस अधिकारियों के कपड़े धोने और ड्राई-क्लीन करने का काम करता था.

Advertisement
post-main-image
गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में शख्स की मौत. (सांकेतिक फोटो- आजतक)

गाजियाबाद से पुलिस कस्टडी (Police Custody Death) में एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मृतक के घरवालों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है. वहीं पुलिस का कहना है कि शख्स की मौत एक सड़क एक्सीडेंट के दौरान हुई. मामले में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक शख्स की पहचान 33 साल के दिलशाद खान के रूप में हुई है. वो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के माकनपुर गांव में रहता था. खबर है कि दिलशाद पुलिस अधिकारियों के कपड़े धोने और ड्राई-क्लीन करने का काम करता था. बीते 12 जून को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दिलशाद को उसके खिलाफ दर्ज एक केस में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. थाने की ACP सलोनी अग्रवाल ने बताया कि एक महिला ने दिलशाद खान के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने दावा किया कि जिस गाड़ी में दिलशाद को थाने लाया जा रहा था वो एक कैंटर से टकरा गई और एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई. सलोनी अग्रवाल ने आगे बताया कि कैंटर के ड्राइवर और हेल्पर को पकड़ लिया गया है.

Advertisement
परिवार का क्या आरोप? 

दिलशाद की मौत के बाद उसके घरवालों ने थाने में जमकर हंगामा किया और शिकायत दर्ज कराई. दिलशाद के भाई नौशाद ने आरोप लगाया है कि विजयनगर थाना क्षेत्र के अधिकारियों ने दिलशाद को धुली हुई वर्दी देने के लिए बुलाया था और उसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया. नौशाद ने बताया कि जब वो अभय खंड चौकी पर पहुंचा तो उसने अंदर से पीटने और चिल्लाने की आवाज सुनी थी. 

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नौशाद के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकाया. नौशाद ने बताया कि वो जब अपने पिता के साथ दोबारा थाने लौटा तो पुलिस ने उनसे कहा कि दिलशाद को विजयनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. परिवार की शिकायत के बाद कॉन्स्टेबल नीरज राठी और विजयनगर थाने के एक अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 302 (मर्डर) के तहत FIR दर्ज की गई है. 

वीडियो: गाजियाबाद में ADM ने ज्वैलरी शॉप में सेल्समैन को पीट दिया, वायरल वीडियो आया सामने

Advertisement

Advertisement