The Lallantop

योगी आदित्यनाथ पर ममता के मंत्री का हमला, कहा- 'बंगाल आ गए ना तो...'

Mamata Banerjee सरकार में लाइब्रेरी मंत्री Siddiqullah Chowdhury इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर भी धमकी भरा बयान दे चुके हैं. इस बार उनके निशाने पर यूपी के सीएम Yogi Adityanath हैं.

Advertisement
post-main-image
ममता के मंत्री का योगी आदित्यनाथ पर हमला (फोटो- पीटीआई)
author-image
अनुपम मिश्रा

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार में लाइब्रेरी मंत्री और जमात उलेमा ए हिंद (Jamiat Ulema - e - Hind) नेता सिद्दीकुल्ला चौधरी (Siddiqullah Chowdhury) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर विवादित टिप्पणी की है. चौधरी ने कहा है कि सीएम योगी अगर बंगाल आ गए तो उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा. अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा के बाद योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी और काशी को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद ना सिर्फ यूपी के बरेली में मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) का विवादित बयान आया और हिंसा फैल गई. बल्कि दीदी के मंत्री ने भी बयानबाजी कर दी. सिद्दीकुल्ला चौधरी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) के सदस्य भी हैं. ज्ञानवापी मस्जिद (GYANVAPI MOSQUE) को लेकर उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार 9 फरवरी को सिद्दीकुल्ला चौधरी का ये विवादित बयान आया है. अपने समर्थकों से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि-
"यूपी के सीएम अगर बंगाल आए तो हमारा संगठन उनका घेराव करेगा. अगर वो कहीं बैठेंगे तो उन्हें निकलने नहीं दिया जाएगा. हम लोग उनका रास्ता रोकेंगे."

दरअसल सिद्दीकुल्ला चौधरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उस बात से नाराज थे, जिसमें उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर के बाद वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का ज़िक्र किया था. ज्ञानवापी मस्जिद का उल्लेख करते हुए ममता के मंत्री के कहा कि- 
"उनको (योगी आदित्यनाथ) को अकल है या नहीं? मस्जिद में जबरदस्ती पूजापाठ शुरु किया है. हम तो किसी मंदिर में नहीं जाते इबादत करने. तो हमारी मस्जिदों में क्यों आ रहे हैं. मस्जिद तो मस्जिद है. ज्ञानवापी मस्जिद को खाली करें तुरंत. "

Advertisement

ये भी पढ़ें- (हल्द्वानी में मरने वालों की संख्या छह हुई, बरेली में हिंसा के बाद अब कैसा है माहौल?)

नाराज चौधरी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि-
"अगर मस्जिद को कोई मंदिर बनाना चाहेगा तो हम चूड़ी पहनकर नहीं बैठे रहेंगे, ऐसा नहीं होगा . वो मस्जिद वहां 800 साल से ज्यादा से है. कैसे उसको तोड़ेंगे ? रास्ता घेरेंगे हम लोग, अगर ये मस्जिद खाली नहीं कि गई तो ."

पश्चिम बंगाल की मंतेश्वर विधानसभा सीट में विधायक सिद्दीकुल्ला चौधरी का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है. इससे पहले 2019 में चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोलकाता एयरपोर्ट पर कदम ना रखने देने का एलान किया था. इतना ही नहीं इज़रायल-हमास युद्ध के समय वो फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस भी निकाल चुके हैं.
 

Advertisement

वीडियो: 'दोबारा हो सकता है 6 दिसंबर...' ज्ञानवापी मस्जिद पर कोर्ट के फैसले को लेकर औवैसी ने क्या कह दिया?

Advertisement