बैंक कर रहे हैं ATM पिन बदलने की अपील
SBI तो अपने 6 लाख कस्टमर्स को नए ATM देने का फैसला भी कर चुका है. तो वहीं दूसरे बैंक लगातार अपने कस्टमर्स से एटीएम पिन बदलने के लिए कह रहे हैं. इतना ही नहीं दूसरे बैंक बिना पिन के होने वाले इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को भी ब्लॉक कर रहे हैं. ये डाटा कहां से चोरी हुआ है, इसकी जांच फिलहाल चल रही है. खबरों के मुताबिक उन लोगों के पिन चोरी हुए हैं जो हिटाची पेमेंट सर्विस से जुड़े एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि हिटाची पेमेंट सर्विस येस बैंक के लिए ATM नेटवर्क चलाती है. यह मामला इस साल जुलाई महीने में ही सामने आया था. लेकिन बैंक का कहना है कि उसके एटीएम नेटवर्क में किसी तरह की परेशानी नहीं है. वह अपने कस्टमर्स की पर्सनल डिटेल्स को सेफ रखने के लिए काम कर रहे हैं.SBI ने ब्लॉक किए लाखों ATM कार्ड
SBI ने बुधवार को अपने लगभग 6 लाख यूजर्स के एटीएम ब्लॉक कर दिए, क्योंकि बैंक को एक थर्ड पार्टी एटीएम से आए वायरस से सेफ्टी को खतरा है. कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए बैंक खुद भी मैसेज के जरिए जानकारी दे रहा है. अब जिन लोगों के एटीएम ब्लॉक हुए हैं, उन्हें दोबारा कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा, और इसके लिए पैसे नहीं लगेंगे.ये भी पढ़ें -










