The Lallantop

पुलिसवालों के मेस में घुसे एसपी, 'पतली दाल-जली रोटी' देखकर बुरा भड़के!

दाल की क्वालिटी देख एसपी ने मेस प्रबंधक को 'नालायक' बोल दिया!

Advertisement
post-main-image
मेस की रोटियां चेक करते मैनपुरी पुलिस अधीक्षक (फोटो: आजतक)

आपने हाल ही में सोशल मीडिया पर खाने की थाली हाथ में लिए एक कॉन्स्टेबल का वीडियो देखा होगा. वीडियो में कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया था कि पुलिस लाइन के मेस की दाल में पानी ज्यादा होता है और रोटी कच्ची दी जाती है. ये मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का था. अब उत्तर प्रदेश के ही मैनपुरी में पुलिस लाइन की मेस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मैनपुरी पुलिस अधीक्षक ने वहां के खाने की क्वालिटी देख मेसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जली हुई रोटियां और पानी जैसी दाल देख क्या बोले एसपी

आजतक के पुष्पेंद्र सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने मेस की रोटी चेक की तो जली हुई रोटियां देखकर रोटी बनाने वाली महिला से कहा कि खाना अच्छा खिलाओ.

ये भी पढ़ें- यूपी: पुलिस मेस का खाना लेकर मुख्यालय के आगे बहुत रोया कॉन्स्टेबल, वीडियो वायरल

Advertisement

इस पर मेस के कर्मचारी ने उनसे कहा कि दो-तीन दिन में सुधार हो जाएगा. तब कप्तान साहब ने तंज कसते हुए जवाब दिया,

“तब सुधार होगा, जब फिरोजाबाद की तरह दिख जाएगा, अगर खाना मन से बनाया जाए तो उसमें स्वाद अपने आप आ जाता है.”

रोटी के बाद एसपी कमलेश दीक्षित मेस में उस जगह पर पहुंचे, जहां सब्जियां और दाल बनाई जाती हैं. जब दाल चेक की गई तो उसमें ज्यादा मात्रा में पानी देखकर वो बहुत नाराज हुए और मेस प्रबंधक को 'नालायक' तक बोल दिया. मेस में खाने की क्वालिटी ठीक नहीं होने पर एसपी ने मेसकर्मियों को खाने की क्वालिटी सुधारने के निर्देश दिए. 

Advertisement
'नियम से होता है पुलिस लाइन के मेस वगैरह का निरीक्षण'

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिसकर्मियों की वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए नियम से मेस और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया जाता है. निरीक्षण के दौरान अगर कोई कमी पाई जाती है, तो उसको बेहतर करने का निर्देश दिया जाता है. 

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के मेस का निरीक्षण करने पर खाने की गुणवत्ता में कुछ कमी लगी थी, जिस पर हिदायत दी गई थी. उनके मुताबिक कर्मचारियों ने कहा कि अब मेस में अच्छा खाना मिल रहा है.

वीडियो- क्या BSF में खराब खाने की शिकायत करने वाला सिपाही मार दिया गया है?

Advertisement