The Lallantop

पिता का मर्डर करते हुए जिम ट्रेनर बेटा बॉलीवुड फ़िल्मों के डायलॉग बोलता रहा!

पुलिस के पांच लोगों ने मिलकर क़ाबू किया.

Advertisement
post-main-image
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है (सांकेतिक तस्वीरें)

महाराष्ट्र का नागपुर. यहां पेशे से जिम ट्रेनर लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी. विक्रांत पिल्लेवर नाम के इस शख्स ने अपने पिता की गर्दन पर दांत गड़ा दिए. इसके बाद पिता के प्राइवेट पार्ट को काट दिया.

Advertisement

घरवालों ने पुलिस को बताया कि ऐसा कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था, जिससे इस घटना का कोई तुक समझ में आए. अचानक से बेटा उठा और पिता पर हमला कर दिया.

# क्या है मामला?

Advertisement

घटना नागपुर के हुडकेश्वर इलाके की है. यहां विक्रांत अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था. वह जिम ट्रेनर है. 26 अप्रैल की रात पुलिस के पास विक्रांत के हिंसक व्यवहार और मारपीट के संबंध में फोन आया. मौके पर पहुंची पुलिस को विक्रांत के पिता की लाश मिली. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य किसी झगड़े से इनकार कर रहे हैं.

हुडकेश्वर थाने के निरीक्षक राजकमल वाघमारे ने मीडिया को बताया,

पेशे से जिम ट्रेनर विक्रांत घटना के दौरान हिन्दी फिल्म के डायलॉग बोल रहा था और अजीबोगरीब तरीके से व्यवहार कर रहा था. हस्तक्षेप करने पर उसने अपनी मां और बहन को भी धमकी दी. कुल पांच पुलिसकर्मी लगे तब जाकर उसे पकड़ने में कामयाब हुए.

Advertisement

विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि पिता और बेटे विक्रांत में इससे पहले किसी बात को लेकर झगड़ा तो नहीं हुआ था? पुलिस आस पड़ोस के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है. फ़िलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.


ये वीडियो भी देखें:

जिस अधिकारी ने होमगार्ड से से उठक-बैठक करवाया, उसका प्रमोशन हो गया?

Advertisement