The Lallantop

लातूर की बुझेगी प्यास, पानी की सप्लाई करने पहुंचेगी ट्रेन

महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे हैं कई इलाके.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महाराष्ट्र में सूखा है. प्यासे लातूर में पानी को लेकर इतनी मार हुई कि धारा 144 लगा दी गई. लेकिन सोमवार शाम तक पानी से भरी 10 वैगन की एक ट्रेन लातूर पहुंच जाएगी. इस रेल के 10 वैगन में करीब 5 लाख लीटर पानी आएगा. ऐसी ही एक दूजी ट्रेन 15 अप्रैल को लातूर पहुंचेगी. water train-1 महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे इलाकों के लिए रेलवे ने कुल 50 वैगन साफ करवाए हैं. जो बारी-बारी से पानी की सप्लाई करेंगे. एक वैगन में करीब 50 हजार लीटर पानी आता है. water train-3 महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों के लोग सूखे से परेशान हैं. मराठवाड़ा में नदी और डैम पूरी तरह से सूख चुके हैं. पूरे महाराष्ट्र के करीब 15 हजार से ज्यादा गांव सूखे की मार झेल रहे हैं. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. water train-4 बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल हर महीने करीब 90 किसान सुसाइड करते हैं. इनमें से ज्यादातर किसान सूखे के बाद फसल खराब होने के बाद चढ़े कर्ज से परेशान थे. राज्य के कई तालाब और नदियों में 4 फीसदी से भी कम पानी बचा है.

Advertisement
Advertisement