महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई पुलिस से ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन वापस लेने की अपील की है. अमृता को मंगलवार, 1 नवंबर को ही ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन देने का फैसला लिया गया था. ये खबर सामने आने के बाद बुधवार, 2 नवंबर को उन्होंने ट्विटर पर इस वाहन को वापस लेने की गुजारिश की. एक ट्वीट में अमृता फडणवीस ने अपने लिखा,
अमृता फडणवीस ने रास्ता 'साफ' करने वाला सुरक्षा वाहन लेने से इनकार किया, बोलीं- 'आम जिंदगी जीनी है'
मंगलवार को ही अमृता फडणवीस को राज्य सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है


अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई‘मैं मुंबई के एक आम नागरिक की तरह रहना चाहती हूं. मैं मुंबई पुलिस से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि वो मुझे ट्रैफिक क्लियरेंस पायलट वाहन प्रदान न करें. मुंबई में यातायात की स्थिति निराशाजनक है. लेकिन मुझे यकीन है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं से हमें जल्द ही राहत मिलेगी.’
बीते मंगलवार को अमृता फडणवीस को राज्य के गृह विभाग ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. खबरों के मुताबिक पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिल रही धमकियों का आकलन किए जाने के बाद उनका सुरक्षा कवर बढ़ाया गया है. अब अमृता के साथ अलग-अलग शिफ्ट में 4 सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे. अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें एक एस्कॉर्ट वाहन भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल ट्रैफिक क्लियरेंस के लिए किया जाता है. लेकिन अमृता इस सुविधा को लेने से इनकार कर रही हैं.
वहीं अपनी पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना था,
'अमृता फडणवीस ने किसी भी सुरक्षा अपग्रेड के लिए आवेदन नहीं दिया था. खतरे की आशंका के आधार पर हाई पावर कमेटी ने सुरक्षा दी है. ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन के लिए भी आवेदन नहीं किया गया है. अमृता ने विशेष रूप से पुलिस को बताया है कि उसे ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन की आवश्यकता नहीं है.'
देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान ये भी कहा,
'मुझे बताया गया है कि इस तरह के ट्रैफिक क्लियरेंस वाहन पूरे ठाकरे परिवार और कई अन्य लोगों को प्रदान किए गए थे. यह पद के आधार पर नहीं, बल्कि खतरे के ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाता है. ऐसे कई लोग हैं जो विधायक भी नहीं हैं और उन्हें Z या Z+ दिया जाता है.'
बता दें मुंबई पुलिस ने अमृता फडणवीस के साथ ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की भी सिक्योरिटी बढ़ाई है. कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को एक्स श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई थी. अब उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी गई है.
वीडियो : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



