The Lallantop

भैंस ने निगल लिया 1.5 लाख रुपये का मंगलसूत्र, जानिए आगे क्या हुआ?

दो घंटे तक भैंस के पेट की सर्जरी चली और सर्जरी में भैंस को 60-65 टांके आए हैं.

Advertisement
post-main-image
सर्जरी में भैंस के 60-65 टांके आए हैं. (फ़ोटो/आजतक)

महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में एक भैंस ने सोने का मंगलसूत्र खा लिया (Buffalo Swallows Gold Chain). बाद में पशु चिकित्सक ने दो घंटे तक भैंस के पेट की सर्जरी की और मंगलसूत्र बाहर निकाला लिया. सर्जरी में भैंस को 60-65 टांके आए हैं. मंगलसूत्र की कीमत डेढ़ लाख़ रुपए बताई जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े जाका ख़ान की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के सारसी गांव की है. यहां, 1 अक्टूबर को रामहरि नाम के किसान की पत्नी ने सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी थाली में मंगलसूत्र रखा था. मंगलसूत्र रख कर वो नहाने चली गई. वापस आई तो सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों की थाली को भैंस को खाने के लिए दे दी. फिर घर के काम करने चली गई. इसी बीच भैंस ने मंगलसूत्र खा लिया.

ये भी पढ़ें: 11 साल पहले चोरी हुई भैंस कोर्ट में पेश हुई, वजह पता है क्या निकली?

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक़, 2-3 घंटे बाद वो अपना मंगलसूत्र ढूंढनें लगी तो उन्हें याद आया, मंगलसूत्र थाली में था. उन्होंने ये बात अपने पति रामहरि को बताई. रामहरि ने तुरंत स्थानीय पशु चिकित्सक बालासाहेब कौनदाने को फ़ोन किया और पूरा मामला बताया. बाद में राहमहरि भैंस को डॉक्टर के पास लेकर गए. वहां डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से टेस्ट किया तो पता चला कि भैंस के पेट में कुछ मेटल तो है.

डॉक्टर ने 2 अक्टूबर को भैंस के पेट की सर्जरी की. इसमें 2 घंटे लगे और भैंस के पेट से मंगलसूत्र निकाल लिया गया. सर्जरी में भैंस के 60-65 टांके भी आए. आजतक से बातचीत के दौरान डॉक्टर बालासाहब कौंदाने ने कहा, 

“सभी पशुपालकों से निवेदन है कि जानवरों को कुछ भी खिलाने से पहले सावधानी बरतें.”

Advertisement

ये ख़बर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. इसलिए हमने कुछ कॉमेंट्स भी आपके पढ़ने के लिए बचा कर रखे हैं. आरिफ़ अंसारी नाम के यूजर ने लिखा,

“2:30 घंटे ऑपरेशन किया अगर 4 घंटे और रुकता तो वो खुद निकाल देती यार.”

इस कॉमेंट का मतलब है भैंस गोबर में मंगलसूत्र निकाल देती.  

कुंदन नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, 

“कितने मंगल सूत्र हैं इस औरत के पास. एक तो गले में डाल रखा है और एक भैंस ने खा लिया. क्या फर्क पड़ता है?”

धर्मेंद्र नाम के यूजर ने लिखा, 

“साथ में ये भी बता देते ऑपरेशन में खर्च कितना आया?”

 

वीडियो: किताबी बातें: लालू प्रसाद यादव और प्रधानमंत्री की बहस कैसे भैंस तक पहुंच गई?

Advertisement