The Lallantop

चोर मंदिर में घुसा, लक्ष्मी माता से माफ़ी मांगी फिर घंटा, पेटी और बर्तन सब चुरा ले गया!

माफी मांगने के बाद भी चोर ने अपने काम से कोई समझौता नहीं किया!

Advertisement
post-main-image
सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई | फोटो: आजतक

‘भक्त चोर’. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में ये शब्द इस समय खूब चर्चा में है. एक चोर ने कुछ ऐसा किया कि लोग उसे 'भक्त चोर' कहने लगे. ये चोर मंदिर में दानपेटी चुराने पहुंचा तो पहले उसने देवी मां के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी. इसके बाद चोरी की और मंदिर से चला गया. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चोर ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और पेटी-घंटा सब ले गया  

आजतक से जुड़े धीरज शाह के मुताबिक, जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के सूखा गांव में लक्ष्मी मंदिर है. शुक्रवार, 5 अगस्त को इस मंदिर में एक चोर घुस गया. मंदिर में घुसने के बाद चोर जैसे ही माता की मूर्ति के सामने पहुंचा तो उसने दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना की. चोर हाथ जोड़े मंदिर में खड़ा रहा. इसके बाद पास में रखी दान पेटी को बेहद सावधानी के साथ उठाकर बाहर ले गया.

(लल्लनटॉप को और करीब से जानें)

Advertisement

सूखा गांव के लक्ष्मी माता मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि चोर ने पहले तो मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़ा, इसके बाद वहां रखी तीन दान पेंटिया सहित मंदिर में लगे दो बड़े घंटे और पूजन के बर्तन भी ले गया है. इस घटना का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. चोर की पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश कर रही है.

गोवा का 'I Love You' वाला चोर

जबलपुर की इस घटना के बाद गोवा का 'I Love You' वाला चोर याद आ गया. कुछ हफ्ते पहले ही गोवा के मडगांव के असीब जेक परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. 2 दिन बाद जब वे अपने घर वापस लौटे तो देखा कि घर के बाथरूम की ग्रिल कटी हुई थी. अंदर गए तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. इसी दौरान घरवालों की नजर टीवी स्क्रीन पर गई जिसपर चोर मार्कर से बड़ा-बड़ा लिखकर गया था 'I love you'. यह चोर असीब जेक को 20 लाख रुपए की चपत लगा गया.

Advertisement

वीडियो देखें: सांसद में आज: राज्यसभा में रो पड़े वेंकैया नायडू, कांग्रेस ने हंगामा क्यों मचा दिया?

Advertisement