उत्तर प्रदेश में लखनऊ के एक स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था (Lucknow UP School Bomb Threat). ईमेल भेजने वाला शख्स पकड़ा गया है. वो 12 साल की स्कूल जाने वाली लड़की है. पुणे में रहती है. पुलिस के मुताबिक, वो एक गेमिंग ऐप से जुड़ी हुई है जहां पर उसे स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल भेजने का टास्क मिला था. कुछ पॉइंट्स इकट्ठा करने के लिए लड़की ने मेल भेज दिया.
लखनऊ: स्कूल को बम की धमकी देने वाली निकली 12 साल की बच्ची, ऑनलाइन गेम में मिला था टास्क
मामला सुशांत गोल्फ सिटी के Birla Open Mind International School का है. 9 मई को स्कूल की एडमिशन मेल ID पर बम की धमकी वाला मेल मिला. लिखा था कि स्कूल में एक बम रखा है जिसे जुलाई में ब्लास्ट किया जाएगा.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सुशांत गोल्फ सिटी के बिड़ला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का है. 9 मई को स्कूल की एडमिशन मेल ID पर बम की धमकी वाला मेल मिला. लिखा था कि स्कूल में एक बम रखा है जिसे जुलाई में ब्लास्ट किया जाएगा. ब्लास्ट को रोकने के बदले एक हफ्ते के अंदर एक करोड़ रुपये की मांग की गई. स्कूल के निदेशक चक्रधारी पांडेय ने 15 मई को मामले में FIR दर्ज कराई थी.
इसके बाद UP ATS और लखनऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी. पता चला कि मेल पुणे से आया है. IP एड्रेस की मदद से पुलिस बच्ची तक पहुंची. आगे की जांच में पता चला इंटरनेशनल गेमिंग ऐप Dcart chatting से जुड़ी 12 साल की लड़की ने everybody.1154@gmail.com से धमकी वाला मेल स्कूल को भेजा था.
जानकारी में पता चला है कि मेल को पहले ड्राफ्ट कर टास्क के तौर पर लड़की से स्कूल को भेजने के लिए कहा गया था. टास्क पूरा करने पर कुछ पॉइंट्स मिलने थे. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की खुद नहीं जानती कि उसे ये टास्क किसने दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐप पर हर मेंबर अलग-अलग कोड नाम से मौजूद रहते हैं. टास्क देने वाले की तलाश जारी है.
मामले में साजिश के सबूत नहीं मिले तो लड़की और उसके परिजनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में यूपी के 13 साल के एक किशोर का नाम भी सामने आया है. खबर है कि दोनों कारोबारी और अफसर के बच्चे हैं.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दिल्ली के 80 स्कूलों को बम की धमकी के तार कहां जुड़े?











