The Lallantop

ट्रंप ने दंगाइयों को खत्म करने को कहा था, पुलिसवाले ने पत्रकार को बनाया निशाना

महिला पत्रकार ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है. उनका नाम लॉरेन टोमासी है. वह लॉस एंजिल्स के विरोध प्रदर्शन की लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पुलिस की ओर से चलाई गई रबर बुलेट टोमासी के पैर में लगी.

Advertisement
post-main-image
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान मारी गोली. (फोटो- आजतक)

अमेरिका का लॉस एंजिल्स (Los Angeles Protest) इन दिनों विरोध की ज़द में है. लोग सड़कों पर हैं. इस बीच विरोध प्रदर्शन कवर कर रही एक महिला पत्रकार पर रबर बुलेट दागी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि मौके पर रिपोर्टिंग कर रही महिला पत्रकार के पैर में एक पुलिसकर्मी रबर बुलेट दागता है. रबर बुलेट लगने के बाद पत्रकार तेज़ी से चिल्लाती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पत्रकार ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है. उनका नाम लॉरेन टोमासी है. वह लॉस एंजिल्स के विरोध प्रदर्शन की लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पुलिस की ओर से चलाई गई रबर बुलेट टोमासी के पैर में लगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी को हथियार उठाता है. वह टोमासी और उनके कैमरा ऑपरेटर की दिशा में निशाना लगाते हुए दिख रहा है.

Advertisement

रबर बुलेट लगने के बाद टोमासी को दर्द से चिल्लाती है और अपना पैर पकड़ लेती है. घटनास्थल के पास खड़े एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर चिल्लाते हुए कहा कि तुमने रिपोर्टर को गोली मारी है. लेकिन टोमासी ने व्यक्ति से कहा कि वह ठीक है. इसके बाद टोमासी और उनका कैमरामैन सुरक्षित जगह पर चले जाते हैं.

जिस मीडिया संस्थान में टोमासी काम करती है उसने बाद में कि टोमासी दर्द से कराह उठीं. लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उन्होंने विरोध-प्रदर्शन की कवरेज फिर से शुरू कर दी है.

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग (DFAT) ने घटना को लेकर बयान जारी किया है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को अपना काम सुरक्षित तरीके से करने में सक्षम होना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा का समर्थन करता है. उधर, ऑस्ट्रेलियाई ग्रीन्स सीनेटर सारा हैनसन-यंग ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से अमेरिकी प्रशासन से “तुरंत जवाब” मांगने की भी अपील की. 

Advertisement

गौरतलब है कि लॉस एंजिल्स में प्रदर्शन ट्रंप के रिपब्लिकन प्रशासन के खिलाफ हो रहे हैं. जिन्होंने चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए इमिग्रेशन पॉलिसी को एक मुख्य मुद्दा बनाया था. शुक्रवार 6 जून को लॉस एंजिल्स में यूएस इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की तरफ से कई जगहों पर रेड की गई. इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. 

वीडियो: रात के 1 बजे सोनम जहां गई, उस ढ़ाबे वाले ने क्या बताया?

Advertisement