बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 1
सूत्रों के मुताबिक, जितने भी उस पार के आतंकी हैं वो सब पाकिस्तानी रेंजर्स की वर्दी में टहिल रहे हैं. कश्मीर घाटी में करीब 250 से ज्यादा आतंकी छिपे हुए हैं. इनमें से आधे आतंकी पाकिस्तान से हैं. 107 के करीब आतंकी कश्मीर घाटी के बताए जा रहे हैं. ये सारे आतंकी लॉन्च पैड्स पर घूमते नजर आ रहे हैं. आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं. इनको लश्कर कमांडर साजिद जट नोमी इंस्ट्रक्शन दे रहा है. ये नोमी वही है, जिसे हाफिज सईद का बेहद नजदीकी माना जाता है.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 2
सूत्रों के मुताबिक, इन सभी कमांडर्स को अबू दुजाना लीड कर रहा है. 3 आतंकी ग्रुप बनाए हैं. लेकिन असल लीडर है एक लेडी लश्कर कमांडर फातिमा. ये फातिमा पाकिस्तान की तरफ से निर्देश ले रही है. ताकि हमले कब और कहां करने हैं, इसकी प्लानिंग सेट की जा सके.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 3
फातिमा वाले ग्रुप के अलावा दो और ग्रुप्स हैं. दूसरे ग्रुप को अबू उसामा, जहांगीर लीड कर रहा है. तीसरे ग्रुप को हम्माद नामक आतंकी लीड कर रहा है. एक बात बता दें कि इन तीनों ग्रुप्स को अबू दुजाना लीड कर रहा है. खुफिया एजेंसियों ने अबू दुजाना का इंटरसेप्ट पकड़ा है. इसकी मानें तो ये आतंकी सुरक्षाबलों से क्लाशनिकोव हथियार छिनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. क्लाशनिकोव AK सीरीज के हथियार होते हैं. यहां AK का मतलब अरविंद केजरीवाल नहीं, AK 47 वाला AK है.बहारों फूल बरसाओ, सूत्र आए हैं- पार्ट 4
ये आतंकी इंटरनेशनल बॉर्डर से नहीं, आतंकी लॉन्च पैड से घुसपैठ की फिराक में हैं. खबर ये भी है कि आतंकी कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों पर अटैक कर सकते हैं. अब जब सब इतना सूत्र-सूत्र हो गया है तो एक सूत्र वाली खबर और सुनो. आतंकी संसद पर हमला कर सकते हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं.चलिए अब वो लाइन लिखते हैं, जो हर इस तरह की खबर में आखिर में लिखनी चाहिए. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिए हैं. पूरे देश में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं.ये भी पढ़ें...
सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जो मोदी न बोले, वो RSS ने बता दिया










