The Lallantop

लकड़ी की चाबी के पीछे छिपा राज़ क्या है?

पता नहीं वो कितने बड़े सूरमा भोपाली थे जिन्होंने लकड़ी की चाबी ट्रेंड में ला दी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ट्विटर और फेसबुक पर कम्पटीशन लगा पड़ा है. लकड़ी की चाभी दोनों में टॉप कीवर्ड्स हैं इस टाइम पर. लकड़ी की चाभी की फोट अटी पड़ी है. एमपी के गृह राज्यमंत्री ने ये बयान दिया था न कैमरे के सामने. कि भोपाल जेल से भागे संदिग्ध आतंकियों ने लकड़ी की चाभी से ताला खोला था. उसके बाद उनका इनकाउंटर हो गया. सोमवार से ही मामला पेट्रोल हुआ है. ज्वलनशील भाई. अब लकड़ी की चाभी ट्रॉल हो रही है. 1. tw 1 2. tw3 3. tw4 4. tw5   वैसे अगर लकड़ी की चाभी पर भी शक नहीं करना चाहिए. कुछ दिन पहले गुजरात की जूनागढ़ यूनिवर्सिटी ने गोमूत्र में सोना होने की बात की थी. अगर आप इन दोनों पर शक करते हैं तो आलू की फैक्ट्री पर तो कुछ बोलोगे ही नहीं. उस पर भी बोल दो तो टिंबर के पेड़ पर मत बोलना. एक बात बताओ. म्यूजिक व्यूजिक का शौक है? बचपन से? कव्वाली का? चलो है तो ठीक नहीं है तो कोई बात नहीं. कव्वाली सुनने वालों को लकड़ी की अहमियत पता होगी. इसलिए नहीं कि सारा साजो सामान लकड़ी का बना होता है. बल्कि इसलिए कि एक कव्वाली ही लकड़ी को डेडीकेट की गई है. सुन लो. https://www.youtube.com/watch?v=nOpP0lHE2j0 तो राज़ यही है. कि लकड़ी की चाभी होती है. तभी तो उसकी फोटोज होती हैं. नहीं तो ये लोग इतनी सारी फोटोज कहां से ले आते. और इस केस के बाद जेल, ताला, चाबी वगैरह का सारा कॉन्सेप्ट इंसान के दिमाग में बदल गया है. मतलब ताले चाबी से तो भरोसा उठ ही गया है. जेल का क्या होगा ये तो आसाराम जानें.
ये भी पढ़ें: बेबी छे बॉटल छीनोगे तो माल पलेगी करण जौहर को अगली फिल्म की स्टारकास्ट मिल गई है!    

Advertisement
Advertisement