उम्मीदवारी तय होने के बाद स्वाभाविक तौर पर इन तीन नामों की चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन इन तीनों से ज्यादा चर्चा में रहे आप नेता कुमार विश्वास. अलग-अलग मौकों पर उन्होंने संजय सिंह को तो कुछ नहीं कहा, लेकिन फिल्म बाहुबली के किरदारों कटप्पा और शिवगामी देवी के जरिए नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता पर लगातार हमले किए. मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री गोपाल राय पर शेर-ओ-शायरी के जरिए हमलावर कुमार विश्वास ने एक बार फिर से अपनी नई कविता के जरिए केजरीवाल पर हमला बोला है. एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे कुमा विश्वास ने कविता के जरिए अरविंद केजरीवाल को सीधे तौर पर निशाने पर लिया. कविता में इशारों-इशारों में कुमार ने खुद को पार्टी का शिलालेख भी बताया, जिसे पार्टी ने अखबार का कागज बनाकर छोड़ दिया है. आप भी उनकी ये कविता पढ़िए.
प्रतिमाओं में पूजा उलझी
विधियों में उलझा भक्ति योग
सच्चे मन से षड्यंत्र रचे
झूठे मन से सच के प्रयोग
जो प्रश्नों से ढह जाए वो
किरदार बना कर क्या पाया?
जो शिलालेख बनता उसको
अख़बार बना कर क्या पाया तुम निकले थे लेने स्वराज
सूरज की सुर्ख़ गवाही में
पर आज स्वयं टिमाटिमा रहे
जुगनू की नौकरशाही में
सब साथ लड़े, सब उत्सुक थे
तुमको आसन तक लाने में
कुछ सफल हुए निर्वीय तुम्हें
यह राजनीति समझाने में !
इन आत्मप्रवंचित बौनों का
दरबार बना कर क्या पाया?
जो शिलालेख बनता उसको
अख़बार बना कर क्या पाया
हम शब्द-वंश के हरकारे
सच कहना अपनी परम्परा
हम उस कबीर की पीढ़ी
जो बाबर-अकबर से नहीं डरा
पूजा का दीप नहीं डरता
इन षड्यंत्री आभाओं से
वाणी का मोल नहीं चुकता
अनुदानित राज्य सभाओं से.
जिसके विरुद्ध था युद्ध उसे
हथियार बना कर क्या पाया?
जो शिलालेख बनता उसको
अख़बार बना कर क्या पाया? इस कविता के अलावा भी कुमार विश्वास ने राज्य सभा के उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद कई बार शायराना अंदाज में केजरीवाल पर हमला बोला है. एक टीवी चैनल में उन्होंने शेर पढ़ा- 'मेरे लहज़े में जी-हुज़ूर न था
इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था ' जिस दिन नाम का ऐलान हुआ था, उस दिन भी उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को फिल्म बाहुबली से जोड़ा और कहा कि आप माहिष्मती जैसी है. इसकी शिवगामी देवी कोई और है, जो बाहुबली को मारने के लिए हर बार कटप्पा बदलती रहती है.
इसके अलावा कुमार ने कहा था-
ये भी पढ़ें: कुमार विश्वास के हालात पर सबसे सही बात इस आदमी ने कही है! कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह आशुतोष नहीं होंगे अगले कुमार, संजय ने उनकी पिछली तनख्वाह बताई... तो इस तरह बहुत पहले ही तय हो गया था कि केजरीवाल सुशील गुप्ता को चुनेंगे! वीडियो में देखिए आप की ओर से राज्यसभा जाने वाले तीन लोगों की कहानी











