The Lallantop

कोसी की बाढ़ ने रोक दी दूल्हेराजा की राह, नाव पर बारात लेकर जा पहुंचे ससुराल

बिहार की कोसी नदी में बाढ़ के कारण एक बारात को नाव में बैठकर जाना पड़ा. अब घटना का वीडियो वायरल है. बिहार की कई नदियां खतरे के स्तर पर पहुंच गई हैं.

Advertisement
post-main-image
बिहार में बाढ, नांव से निकाली गई बारात

बारिश का मौसम आ चुका है. इस मौसम के साथ कुछ विजुअल भी नत्थी हो कर आते हैं. जैसे कि पानी से भरी महानगरों की सड़कें और बिहार से बाढ़ के वीडियो. इस साल भी ये रिवायत कायम रही. बिहार में भारी बारिश से कोसी नदी में बाढ़ आई. इस कारण मधुबनी इलाके में जलभराव हो गया. इसी बीच मोहम्मद एहसान का निकाह पढ़ा जाना था. लेकिन पानी के कारण सारे रास्ते बंद हो गए. इसलिए दूल्हा नाव में बैठकर अपने निकाह के लिए पहुंचा. अब इस बारात का वीडियो वायरल है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मोहम्मद एहसान मधुबनी के परवलपुर गांव के निवासी हैं. सोमवार, 8 जुलाई के दिन उनका निकाह पढ़ा जाना था. बारात निकली लेकिन इलाके में कोसी नदी का पानी भरा हुआ था. बारात को अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं मिला. इसलिए सभी ने पानी के रास्ते जाने का फैसला किया. बाराती दूल्हे समेत नाव पर सवार हो गए. इस दौरान घटना का वीडियो बना लिया गया जो अब वायरल हो रहा है. 

वीडियो देखें-

Advertisement

वीडियो में मोहम्मद एहसान दूल्हे के लिबास में नाव की ओर बढ़ते हुए दिखते हैं. एक अन्य वीडियो में उनके बगल में एक व्यक्ति छाता थामे खड़ा है, काफिला उनके साथ है और कुछ लोग नाव को धक्का लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें -2800 मुर्दों के लिए कब्रिस्तान में बनाया थिएटर, कई फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग, वजह दिलचस्प है

बिहार के पूर्वी इलाके में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश हुई है. इस बारिश ने राज्य की कई नदियों को खतरे के स्तर तक पर पहुंचा दिया है. इस कारण अलग अलग इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. समाचार एजेंसी PTI ने जल संसाधन विभाग के हवाले से इन नदियों को रेखांकित किया है. इनमें कोसी, महानंदा, बागमती, कमला और गंडक शामिल हैं. खगड़िया, बेलदौर और सीतामढ़ी के पास के इलाकों में कोसी और लाल बकेया नदी पहले ही अपने खतरे के स्तर को छू चुकी हैं.

Advertisement

एक उच्च अधिकारी ने PTI के हवाले से बताया कि बाढ़ के कारण अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है. हम स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों को सुरक्षित इलाकों में ले जा रहे हैं.

वीडियो: तारीख़ : बाबर के बेटे की छतरी पहुंची राजस्थान, लेकिन कैसे?

Advertisement