राजस्थान में एक दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ यौन शोषण (South Korean Youtober Sexual Harassment) का मामला सामने आया है. यूट्यूबर की लाइव स्ट्रीम (YouTube Live Stream) के दौरान उसके साथ एक शख्स ने आपत्तिजनक हरकत की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल (Social media viral) हो गया है.
कोरियन यूट्यूबर व्लॉग बना रही थी, लड़का पीछा करने लगा, फिर पैंट खोल दी!
मुंबई में पहले चूमने की कोशिश की थी. अबकी तो हद ही हो गई...
.webp?width=360)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो 45 सेकेंड का है. वीडियो कथित रूप से राजस्थान के जोधपुर (Rajasthan Jodhpur) का बताया जा रहा है. वीडियो के शुरू होते ही विदेशी यूट्यूबर अपने हाथ में कैमरा लिए सीढ़ियों से नीचे उतरती दिख रही है. तभी उसके पीछे से एक शख्स आता है. थोड़ी देर बाद महिला यूट्यूबर एक जगह रुक जाती है. इतने में ही शख्स उसके आगे निकल जाता है.
वीडियो आगे बढ़ता है, तो दिखता है कि जैसे ही यूट्यूबर आगे जाती है तो आरोपी शख्स नीचे खड़ा उसका इंतजार कर रहा होता है. जैसे ही महिला उसके पास से गुजरती है तो शख्स अपने प्राइवेट पार्ट्स उसे दिखाने लगता है. पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. इतने में कोरियाई महिला आगे भागते हुए वहां से निकल जाती है.
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक का नाम दीपक जालानी है. उसकी उम्र 25 साल है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ये घटना 15 अप्रैल की है. पुलिस ने कहा कि महिला दक्षिण कोरिया के यूनी शहर की रहने वाली है. वो भारत घूमने के लिए आई हुई है. जोधपुर की DCP अमृता दुहान ने बताया,
मुंबई से भी मामला सामने आया था“महिला ब्लॉगर है. उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. घटना का संज्ञान लेते हुए हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स की मेडिकल जांच कराई जाएगी.”
पिछले साल दिसंबर महीने में मुंबई की सड़कों पर एक दक्षिण कोरिया की महिला यूट्यूबर के साथ कुछ ने बदसलूकी की थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामला उस वक्त सामने आया जब ट्विटर पर इस घटना का वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो में एक शख्स महिला यूट्यूबर का हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ घसीटने की कोशिश कर रहा है. साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान शख्स महिला को चूमने की कोशिश भी करता है.
वीडियो में एक आरोपी, महिला यूट्यूबर का हाथ पकड़कर लिफ्ट देने के लिए अपनी तरफ बुला रहा है. जबकि महिला यूट्यूबर बड़ी असहज नजर आ रही है और वो इसका विरोध भी कर रही है. इसके बाद महिला ने बैठने से मना किया तो आरोपी शख्स ने उसके गले में हाथ डालकर गाल पर किस करने की कोशिश भी की.
मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दोनों के नाम मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं. पुलिस ने दोनों को IPC की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया था.
वीडियो: सारस जब आरिफ से मिला तो कैसा था उसका रिएक्शन, आरिफ ने खुद बताया




















