The Lallantop

कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच तो CBI कर रही है, फिर कोलकाता पुलिस ने 280 लोगों को नोटिस क्यों भेजा?

Kolkata Rape and Murder Case: ख़बर लिखे जाने तक कोलकाता पुलिस की तरफ से तकरीबन 280 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है. जबकि एक छात्रा को गिरफ्तार भी किया गया.

Advertisement
post-main-image
कोलकाता पुलिस ने कई लोगों को जारी किया नोटिस (फोटो: PTI)

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस (Kolkata doctor rape case) में पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ नोटिस भेजे जा रहे हैं. पुलिस की तरफ से इस केस को लेकर दो अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज की गई है. एक मामला फेक न्यूज फैलाने का है. और दूसरा पीड़िता की पहचान उजागर करने का. इस मामले में कोलकाता पुलिस की तरफ से तकरीबन 280 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है. 

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ी स्वीटी कुमारी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सोशल मीडिया यूजर्स भी शामिल हैं. जिन लोगों को पुलिस की तरफ से नोटिस भेजा गया है, उसमें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रे और पूर्व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का नाम भी शामिल है. इनके साथ-साथ  RG Kar Medical College And Hospital के दो वरिष्ठ डॉक्टर डॉ कुणाल सरकार और डॉ सुवर्ण गोस्वामी को भी पुलिस की तरफ से नोटिस मिला है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों डॉक्टरों और BJP नेता पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृतक डॉक्टर की पहचान उजागर करने और अफवाह फैलाने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक जिन यूजर्स को नोटिस भेजा गया है उसमें कुछ फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल भी हैं, जो घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर रेप केस: CBI को मिला मृतका की डायरी का एक पन्ना, माता-पिता ने ममता बनर्जी पर गंभीर सवाल उठाए हैं

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने 19 अगस्त को एक छात्रा को गिरफ्तार भी किया. पुलिस के मुताबिक छात्रा की तरफ से ममता बनर्जी के खिलाफ दो भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद उस लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ट्रेनी डॉक्टर की पहचान और तस्वीर का खुलासा भी किया है. हालांकि, तलतला बैंकशाल कोर्ट ने गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के भीतर छात्रा को जमानत दे दी.

Advertisement
TMC सांसद ने किया हाई कोर्ट का रुख

वहीं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे (Sukhendu Sekhar Ray) को कोलकाता पुलिस ने दो बार नोटिस भेजा है. रे पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में हो रही जांच को लेकर 'गलत सूचना' X पर पोस्ट की. रे ने 19 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट  का रुख किया, जिसमें उन्होंने पुलिस की तरफ से भेजे गए नोटिस को चुनौती दी.

जबकि भाजपा नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

“मैं कोलकाता पुलिस को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे हमारे राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध करने की और भी इच्छाशक्ति दी है. ये इस बात का संकेत है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस देश के लोग न्याय चाहते हैं. मैं उन लोगों के साथ न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, जो पश्चिम बंगाल की हमारी राज्य सरकार द्वारा किए गए अन्याय से तंग आ चुके हैं.”

इनके अलावा कोलकाता पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा करने के आरोपों पर पूछताछ के लिए सात SFI-DYFI नेताओं को भी नोटिस भेजा है. बताते चलें कि इस मामले में 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पॉलीग्राफ टेस्ट, डायरी के पन्ने, कोलकाता डॉक्टर रेप केस में अब क्या सामने आया?

Advertisement