The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Kolkata Doctor Rape Murder Case Parents Allegations on Mamata Banerjee Government

कोलकाता डॉक्टर रेप केस: CBI को मिला मृतका की डायरी का एक पन्ना, माता-पिता ने ममता बनर्जी पर गंभीर सवाल उठाए हैं

Kolkata Junior Doctor Murder Case: मृतका जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने कहा है कि वो अब Mamata Banerjee की सरकार पर भरोसा नहीं करते. इस मामले में Sanjay Roy नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2024, 12:51 PM IST)
Kolkata Doctors Protest
अपराध के विरोध में प्रदर्शन करते डॉक्टर. (तस्वीर: PTI, 18 अगस्त)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर केस (Kolkata Doctor Rape Case) में पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. मृतका के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर भरोसा नहीं है. उन्होंने पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाया है. पीड़िता के पिता ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि CBI कम से कम प्रयास तो कर रही है. उन्होंने बताया कि CBI को पीड़िता की डायरी का एक पन्ना दिया गया है. हालांकि, उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि उस पन्ने में लिखा क्या है.

CBI की जांच के पहले ये केस राज्य की पुलिस के पास था. उन्होंने कहा कि जब केस की जांच शुरू हुई तब उन्हें ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ही इस मामले में न्याय की मांग कर रही है, लेकिन वो ऐसा कह ही क्यों रही हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ममता बनर्जी इसका जिम्मा नहीं उठा सकतीं. वो कुछ नहीं कर रही हैं. मृतका डॉक्टर के पिता ने कहा कि जो लोग न्याय के लिए आवाज उठाने की कोशिश कर रहे हैं, राज्य सरकार उन्हें बंद करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर मामले में BJP नेता लॉकेट चटर्जी को पुलिस का नोटिस, क्या आरोप लगा है?

"Mamata Banerjee की योजनाएं- दिखावा"

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सभी योजनाएं- कन्याश्री योजना, लक्ष्मी योजना- सभी बस दिखावे की योजनाएं हैं. उन्होंने कहा कि जो कोई भी इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहता है, लाभ उठाने से पहले ये देख लें कि घर में उनकी बेटी सुरक्षित है या नहीं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, RG Kar Medical College में कोई ऑन-कॉल रूम (डॉक्टर्स के लिए आराम करने की जगह) नहीं है. ऐसे में 36 घंटे की शिफ्ट के बाद जूनियर डॉक्टर उस रात आराम करने के लिए एक खाली सेमीनार रूम में गई थीं. अगली सुबह वहां से उनका शव बरामद हुआ. आसपास के CCTV कैमरों से प्राप्त फुटेज के आधार पर मुख्य संदिग्ध संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी कोलकाता पुलिस का एक नागरिक स्वयंसेवक है. बताया जा रहा है कि अस्पताल के सभी विभागों में उसकी पहुंच थी. 

कैसे पकड़ा गया था मुख्य आरोपी?

CCTV फुटेज में उसे उस बिल्डिंग में घुसते देखा गया था जहां डॉक्टर की हत्या हुई थी. साथ ही पीड़िता के शव के बगल में एक ब्लूटूथ हेडसेट पाया गया था. फुटेज में आरोपी को उस हेडसेट के साथ देखा गया था. रिपोर्ट ये भी है कि ये हेडसेट आरोपी के फोन से कनेक्टेड पाया गया था. 

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरोपी संजय रॉय की सास ने बताई दामाद की हरकतें

मृतका के पिता ने कहा कि वो शुरू से कह रहे हैं कि इस अपराध को सिर्फ एक व्यक्ति ने नहीं किया है. पिता ने बताया कि उन्होंने जितने लोगों से बात की, यहां तक कि MBBS डॉक्टर भी इस बात पर सहमत थे कि एक व्यक्ति के लिए इतना नुकसान करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सबसे दुखद बात ये है कि जो लोग उनकी बेटी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे, वो अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. 20 अगस्त को कोर्ट में इस पर सुनवाई होनी है.

वीडियो: 'पुलिस से जुड़ा हुआ...', कोलकाता रेप-मर्डर केस पर पत्रकार ने सुनाई असली कहानी!

Advertisement

Advertisement

()