वो औरत, जिसके जज़्बे को शाहरुख़ खान ने सलाम किया
मिलिए असली 'रईस' से.
Advertisement

फोटो - thelallantop
'रईस' के ट्रेलर में शाहरुख़ खान कहते हैं, 'कोई भी धंधा छोटा नहीं होता. ट्रेलर में तो लगता है वो चोरी और माफियागिरी को जस्टिफाई करने की कोशिश करते हैं. मगर असल में रईस के प्रमोशन के दौरान वो लेकर आए हैं एक ऐसा वीडियो, जिसमें हमें एक जुझारू महिला की कहानी दिखाई गई है. हरप्रीत कौर मुंबई में कैब चलाती हैं. कहती हैं, कोई भी काम छोटा नहीं होता. सोच छोटी होती है. ये भी कहती हैं कि औरतों को हर तरह के काम करने चाहिए. निडर होकर. पति के मना करने के बावजूद भी हरप्रीत ने अपने मन की सुनी. और आज न ही सिर्फ उनके पति उनसे खुश हैं, बल्कि पूरा परिवार उनको सपोर्ट करता है. आज हरप्रीत मुक्त हैं, न दिमाग खपाना पड़ता है, न बॉस के ऑर्डर लेने पड़ते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=3srU7D4p9-4&feature=push-u&attr_tag=Y0O-vqlbAoQ-6 हरप्रीत को लल्लनटॉप का सलाम. और शाहरुख को शुक्रिया उनकी कहानी प्रमोट करने के लिए.
Advertisement












