आज भी जब फिल्मों में कोई किसिंग सीन आता है, तो हम सभी को अजीब लगता है. इसको किसी भी तरीके से समझा जा सकता है लेकिन मेरा फोकस क्लीन सिनेमा की तरफ है. इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरे बैनर के अंडर ऐसी फिल्में बनें जिसमें नॉटीनेस, एक्शन, रोमांस हो और सबके साथ बैठकर देखी जा सकें. और अगर मेरी कोई पिक्चर 'A' रेटेड होती है, तो वो एक्शन के वजह से होगी. मैं फिल्मों में किसिंगऔर न्यूडिटी के फेवर में नहीं हूं.इसी टॉपिक को आगे बढ़ाते हुए सलमान ने आजकल वेब पर आ रही सीरीज़ में दिखाए जाने वाले बोल्ड कॉन्टेंट के बारे में भी बात की और कहा,
वेब पर जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, वो हैरान कर देने वाली हैं. मैं वैसा स्टफ नहीं देख सकता मगर लोग देख रहे हैं. मैं ये समझता हूं कि ये सब प्राइवेट व्यूइंग यानी फ़ोन या लैपटॉप पर देखने के लिए है. लेकिन अकेले देखने में भी हमको थोड़ा ऐसा लगता है कि ये क्या हो रहा है? इसका कारण हमारी परवरिश है, पेरेंट्स हैं. अपनी पहली फिल्म के बाद हम सीधे बड़जात्या फैमिली ज़ोन में चले गए थे.फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिज़ी हैं. मध्य प्रदेश के महेश्वर में शूटिंग का शेड्यूल खत्म कर चुके हैं. और अब अगले की तैयारी में हैं. 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान के साथ इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान और साउथ की फिल्मों के विलेन सुदीप भी काम कर रहे हैं.
Video: सलमान खान की दबंग 3 के सेट पर शिवलिंग को ढंककर क्यों रखा गया है?












