The Lallantop

गोवा के DIG ए कोआन कौन हैं, जो महिला से बदसलूकी के आरोप में सस्पेंड हो गए?

कोआन ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी. CCTV वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कोआन का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. लाल घेरे में कोआन. (फोटो- ट्विटर)

गोवा के DIG ए कोआन (A Koan) को गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें गोवा के बागा-कैलंगुट स्थित नाइट क्लब में एक महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में सस्पेंड किया गया है. गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ए कोआन कौन हैं?

ए कोआन 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनका काडर AGMUT है. माने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरी. UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में कोआन ने ऑल इंडिया 322 रैंक हासिल की थी. कोआन तमिलनाडु के रहने वाले हैं. अभी तक वो गोवा में DIG के पद पर तैनात थे.

Advertisement

कोआन को फरवरी 2023 में गोवा ट्रांसफर किया गया था. इससे पहले कोआन दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग में DCP भी रह चुके हैं.

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, 7 अगस्त की रात कोआन गोवा के एक नाइट क्लब पहुंचे थे. वहां उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोआन ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी. आरोप है कि कोआन ने महिला के साथ बदसलूकी की. इस दौरान महिला ने DIG ए कोआन को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद क्लब में हंगामा हो गया. ये भी बताया जा रहा है कि IPS अधिकारी मेडिकल लीव पर थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार क्लब गोवा के किसी बड़े राजनेता के करीबी शख्स का था. जिस कारण घटना की सूचना गोवा के सीएम प्रमोद सावंत तक पहुंची. जिसके बाद मुद्दा गोवा की विधानसभा में भी उठा. 16 अगस्त को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने IPS अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. सावंत ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Advertisement

महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कोआन का CCTV वीडियो भी सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला दिल्ली की रहने वाली है, वो गोवा घूमने गई हुई थी. 

वीडियो: पहली बार PM बने नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने पहले भाषण में क्या कहा था?

Advertisement