1. इस पीजी में सिर्फ दूध देने वाले जानवर ही रखे जाएंगे. 2. यह सिस्टम उन लोगों के लिए होगा, जो जानवर रखना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास रखने के लिए जगह नहीं है. जैसे फ्लैट में रहने वाले लोग. 3. हरियाणा के शहर के आस-पास के 50-100 एकड़ जमीन ली जाएगी. इनमें से कुछ जमीन पर पारंपरिक डेरी बनेगी, जबकि कुछ जमीन पर पीजी बनाया जाएगा. 4. जानवरों के रख-रखाव का खर्च जानवरों के मालिक को देना होगा, बदले में उससे होने वाली आय जानवर के मालिक को मिलेगी.

सांकेतिक तस्वीर.
5. धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पीजी में जाकर गाय की पूजा भी की जा सकती है. 6. दिल्ली की लगभग 5 करोड़ की आबादी को इस पीजी से फायदा होगा. 7. इसी साल जुलाई में हरियाणा गो-सेवा आयोग ने खट्टर सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था. 8. गो-सेवा आयोग के प्रस्ताव के मुताबिक पीजी में सिर्फ देसी नस्ल की ही गायें और भैंस रहेंगी, क्रॉस ब्रिड नस्ल की गायों को वहां नहीं रखा जा सकेगा.
वीडियो में देखें लल्लनटॉप बुलेटिन
ये भी पढ़ें:
कोर्ट से ये झूठ बोला खट्टर सरकार ने!
सरकार की खरीदी हुई गायों को गो-गुंडों ने जलाने की कोशिश की!
हरियाणे में रहना है तो कैशलेस होकर चलना है









