केन्या की राजधानी नैरोबी में कूड़ा फेंके जाने वाली एक जगह पर 9 महिलाओं की लाशें मिली थीं. केन्याई पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि ये संदिग्ध व्यक्ति एक सीरियल किलर है, जिसने 42 महिलाओं की हत्या करने की बात खुद कबूल की है.
पत्नी समेत 42 महिलाओं को काट दिया, बार में 43वें शिकार को लुभा रहा था, केन्या का कसाई गिरफ्तार
केन्याई पुलिस के मुताबिक 33 साल के इस संदिग्ध सीरियल किलर ने खुद 42 महिलाओं के कत्ल की बात कबूल की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी.


पुलिस का कहना है कि इस आरोपी ने साल 2022 से लेकर जुलाई 2024 तक अपनी पत्नी सहित 42 महिलाओं का कत्ल किया है. आरोपी की पहचान 33 साल के कोलिन्स जुमैसी खलुशा के तौर पर हुई है.
नैरोबी के क्वेर डंपसाइट पर प्लास्टिक की थैलियों में बंधी 9 महिलाओं की क्षत-विक्षत लाशें बरामद की गई थीं. The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी को 15 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे नैरोबी बार के पास से गिरफ्तार किया गया. यहां आरोपी यूरो कप 2024 का फाइनल मैच देख रहा था.
ये भी पढ़ें- बैंकॉक के होटल में चेकआउट से ऐन पहले 6 लोगों की हत्या, सबके मुंह से निकल रहा था झाग
पत्नी की भी हत्या की, शव के टुकड़े कर कूड़े में फेंकाकेन्या में डायरेक्टोरेट ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन्स (DCI) के हेड मोहम्मद अमीन ने आरोपी को ‘वैम्पायर’ और ‘साइकोपैथ’ बताते हुए कहा,
"हम एक सीरियल किलर, एक साइकोपैथ सीरियल किलर से निपट रहे हैं, जिसके अंदर इंसानों के जीवन के लिए कोई सम्मान नहीं है. आरोपी ने कबूल किया है कि वो 42 महिलाओं को बहला-फुसलाकर लाता, उनकी हत्या करता और फिर उन्हें डंपिंग साइट पर फेंक देता था. उसका पहला शिकार उसकी पत्नी थी...जिसकी उसने गला घोंटकर हत्या की और फिर उसके शव के टुकड़े करके उसी जगह पर फेंक दिया था."
मोहम्मद अमीन ने बताया कि DCI और राष्ट्रीय पुलिस ने एक पीड़ित के फोन की जांच के बाद आरोपी का पता लगाया गया. उनके मुताबिक जब अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे, तब वो अपने अगले टारगेट को लुभाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसने कुछ पीड़ितों के साथ 'शारीरिक संबंध' बनाए थे.
पुलिस ने आरोपी के एक कमरे वाले घर की तलाशी ली, जो शव मिलने की जगह से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर था. वहां से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, कई आईडी कार्ड, मोबाइल फोन्स, सिम कार्ड्स और एक चाकू सहित कई चीजें बरामद की गई हैं.
वीडियो: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर पप्पू यादव ने क्या कहा? जंगलराज की चर्चा शुरू हो गई






















