The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Six people found dead at luxury Grand Hyatt Erawan in Bangkok

बैंकॉक के होटल में चेकआउट से ऐन पहले 6 मेहमानों की हत्या, सबके मुंह से निकल रहा था झाग

घटना बैंकॉक के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात इरावन की है. 16 जुलाई की शाम 5:30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी होटल स्टाफ से मिली. उन्होंने बताया कि तीन पुरुष और तीन महिलाएं चेकआउट करने के लिए बाहर नहीं आए हैं. लेकिन उनका सामान दरवाजे के पास पैक करके जाने के लिए तैयार रखा था.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2024, 11:25 PM IST)
bangkok six people dead
पुलिस ने बताया है कि जब छह लोगों की लाश मिली तब उनके मुंह से झाग निकल रहे थे. (सांकेतिक फ़ोटो/सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

थाईलैंड के बैंकॉक में बने एक लक्जरी होटल में छह गेस्ट के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बताया है कि जब छह लोगों की लाशें मिलीं तब उनके मुंह से झाग निकल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मृतकों को जहर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो अमेरिकी वियतनामी और चार वियतनामी नागरिक थे.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना बैंकॉक के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हायत इरावन की है. 16 जुलाई की शाम 5:30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी होटल कर्मचारी से मिली. उन्होंने बताया कि तीन पुरुष और तीन महिलाएं चेकआउट करने के लिए बाहर नहीं आए हैं. लेकिन उनका सामान दरवाजे के पास पैक करके जाने के लिए तैयार रखा था.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के जांच कमांडर मेजर जनरल थीराडेट थमसुथी ने कहा है कि मृतकों को संभवत जहर दिया गया है. और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कमरे में कॉफी और चाय पी थी. न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत के दौरान बैंकॉक पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल थिति सांगसावांग ने कहा है कि सभी लोग अलग-अलग कमरों में रुके थे. लेकिन उनके शव एक ही कमरे में पाए गए हैं. घटनास्थल पर हमलावर और मृतकों के बीच किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. थिति ने कहा, 

"यह आत्महत्या नहीं थी, बल्कि किसी ने हत्या की है. कमरे के अंदर पाए गए कई पेय पदार्थों की जांच हो रही है. क्योंकि कपों और गिलासों में 'संदिग्ध पदार्थों' के निशान पाए गए हैं."

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: OYO होटल के 4 कमरे बुक किए, देर रात तक वेट किया, फिर AC, LED सब ले उड़ा चोर

रिपोर्ट के मुताबिक़ मृतकों में 56 साल के चोंग शेरिन, 55 साल के डांग हंग वान शामिल हैं. इन दोनों के पास अमेरिकी नागरिकता थी. बाकी के चार मृतकों की पहचान 47 साल के गुयेन थी फुओंग लान, 49 साल के फाम होंग थान, 37 साल के ट्रान दीन्ह फु और 46 साल के गुयेन थी फुओंग के रूप में हुई है.

पुलिस ने कहा है कि इन सभी के साथ एक टूर गाइड भी था. घटना के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. 

वीडियो: होटल में लड़कियां बुलाने का आरोप लगाया, 'RSS कार्यकर्ता' को अमित मालवीय ने नोटिस भेजा दिया

Advertisement

Advertisement

()