The Lallantop

दिल्ली की रैली में मंच पर लगा केजरीवाल का पोस्टर, कांग्रेस ने हटवा दिया?

कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक ये रैली कोई व्यक्ति विशेष रैली नहीं है. ये रैली गरीबी, बेरोजगारी, तथा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सामूहिक रैली है.

Advertisement
post-main-image
लोकतंत्र बचाओ रैली में पहले मंच पर पोडियम के नीचे केजरीवाल का पोस्टर लगा था, लेकिन बाद में इस पोस्टरों को हटा दिया गया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

दिल्ली में रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की मेगा रैली आयोजित हुई. इस रैली का नाम ‘लोकतंत्र बचाओ’ नाम दिया गया. इस मंच पर विपक्ष के तमाम नेता एक साथ उपस्थित हुए और जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. सभी विपक्षी नेताओं ने अपने संबोधन में लोकतंत्र पर हमला होने की बात कही. इस दौरान कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच पर पोडियम के नीचे केजरीवाल के तमाम पोस्टर नजर आए. लेकिन बाद में सारे पोस्टर हटा दिए गए.

Advertisement

इंडिया टुडे की एडिटर मौसमी सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक रैली शुरू होने से पहले मंच पर पोडियम के नीचे केजरीवाल का पोस्टर लगा हुआ था. इस पोस्टर में केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया था. लेकिन बाद में इस पोस्टरों को हटा दिया गया. वहीं कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ये रैली कोई व्यक्ति विशेष रैली नहीं है. ये रैली गरीबी, बेरोजगारी, तथा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सामूहिक रैली है. AAP कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर पोस्टर लगा दिया गया था. इस रैली में सभी का ध्यान रखते हुए पोस्टर हटाए गए. और इंडिया ब्लॉग के पोस्टर लगा दिए गए.

पहले भी कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश ने कहा था,

Advertisement

 "यह किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित रैली नहीं है. इसलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जा रहा है. यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है. इंडिया ब्लॉग से सभी दल इस रैली में हिस्सा लेंगे."

येचुरी की बगल नहीं बैठे डेरेक ओब्रायन 

इस रैली के दैरान TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन की सीट लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी के बगल में थी. तभी येचुरी, डेरेक ओ ब्रायन के बगल बैठने के बजाए महबूबा मुफ्ती के बगल जाकर बैठ जाते हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के कट्टर विरोधी है. यही कारण है कि येचुरी जब डेरेक के बगल बैठे तो वह असहज हो गए. इस वजह से उठकर महबूबा मुफ्ती के बगल जाकर बैठ गए. ताकि पश्चिम बंगाल की जनता की नजर में आपसी विरोध जारी रहे.

ये भी पढ़ें- केजरीवाल की पत्नी ने 6 गारंटी गिनाईं, फिर तुरंत INDIA गठबंधन वालों से माफ़ी मांगी, ऐसा क्यों किया?

Advertisement

वीडियो: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी का ऐलान- 'लोकसभा चुनाव अकेले लड़ूंगी'

Advertisement