The Lallantop

केदारनाथ यात्रा: हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आया अधिकारी, सिर कट गया!

केदारनाथ यात्रा से पहले ट्रायल में हुआ भयानक हादसा...

Advertisement
post-main-image
लैंडिंग के समय हुआ हादसा | फोटो: आजतक

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया (kedarnath yatra helicopter accident). हादसा रविवार, 23 अप्रैल को हुआ. एक अधिकारी की हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई. अधिकारी का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है. सैनी उत्तराखंड के सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े प्रवीण सेमवाल और अंकित शर्मा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हुआ. तब जब ट्रायल चल रहा था. लैंडिंग के दौरान अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे, तभी वो टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आ गए. उनका सिर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जब ये हादसा हुआ तब हेलीपैड पर उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे.

केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल से खुलने जा रहे हैं. इसी को लेकर उत्तराखंड प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है. यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर भी मौजूद रहेंगे. केदारनाथ धाम के लिए डीजीसीए ने इस बार नौ हेलीकॉप्टर की अनुमति दी है. गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा की जा सकती है. बीते कुछ दिनों से इन जगहों से लेकर केदारनाथ तक हेलिकॉप्टर्स का ट्रायल चल रहा है.

Advertisement
उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी किया

उधर, केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी होने से यात्रा की व्यवस्थाओं का काम बाधित हो रहा है. यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो तीर्थयात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट भी जारी कर किया है. रविवार, 23 अप्रैल को जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है. इसको देखते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे सावधान रहें. सरकार की सलाह है कि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर ही श्रद्धालु यात्रा शुरू करें.

वीडियो: केदारनाथ मंदिर को कितना सोना दान मिला जो पहली बार 30 ITBP जवान करेंगे ठंड में रक्षा?

Advertisement
Advertisement