The Lallantop

कटरीना कैफ़ का ये वीडियो देखकर मैं दंग रह गया!

तिलिस्मी महिला हैं कटरीना कैफ़.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंसान बहुत देखा है दुनिया में. जहां गया हूं, इंसान मिला है. लेकिन ऐसा तिलिस्मी इंसान नहीं मिला भाईसाब! कैसा? अरे अपनी कटरीना कैफ़ जैसा? अपनी इसलिए कहा है काहे से एनालिटिक्स में सर्च कीवर्ड्स में वही छाई रहती हैं. बहुत अपनी सी लगने लगी हैं. खैर, गजब कमाल काम की हैं कटरीना जी. देखने को मिला है वीडियो. इतवार के दिन आइफ़ा अवॉर्ड्स आ रहे थे. देश की पूरी जनता रॉजर फेडरर को देखने की बजाय आइफ़ा अवॉर्ड्स देख रही थी. उसी में समय आया बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड देने का. स्टेज पर कटरीना कैफ़ पहुंचीं. अवॉर्ड देने के लिए. अलाउन्स्मेंट हो रही थी. बताया जा रहा था कि फलाने-फलाने नॉमिनेट हुए हैं. वहां कटरीना कैफ़ खड़ी दिख रही थीं. और तभी कैमरा गया शाहिद कपूर की तरफ. उन्हें स्क्रीन पर दिखाया गया. उस फुटेज में उनके बगल में कटरीना कैफ़ दिखीं. यानी कटरीना जी एक ही समय पर दो-दो जगह पर थीं. स्टेज पर भी और शाहिद कपूर के बगल में भी. फिर उन्होंने बताया कि शाहिद कपूर को अवार्ड मिला है तो शाहिद उठे और स्टेज पर चले आए. कटरीना से ही उन्हें ट्रॉफी मिली. वही कटरीना जो अभी तक उनके बगल में बैठी हुई थीं.     हुआ ये कि ये उस लड़के/लड़की की गलती है, जिसने इस पूरे शो को एडिट किया. ध्यान से देखा जाए तो शाहिद कपूर जब अपना नाम अलाउंस होने के बाद उठते हैं तो उनके बगल में मीरा राजपूत यानी उनकी पत्नी बैठी हुई थीं. वो उठीं और उन्होंने उन्हें हग किया और फिर शाहिद कपूर अवॉर्ड लेने गए. कटरीना जी से.

ये भी पढ़ें:

क्या ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन रन आउट है?

ज़ख्मी अमरनाथ यात्रियों को 'खून' देते कश्मीरियों की फोटो पर बवाल क्यों मचा है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भाला फेंकते-फेंकते टीम इंडिया की स्पिनर बन गई ये लड़की

क्या ये गाने सच में इतने मुश्किल थे जो हमने हमेशा गलत गाए!

Advertisement

Advertisement
Advertisement