The Lallantop

कार्तिक बहन को मार 'कबीर सिंह' बनने चले, पब्लिक ने इलाज कर दिया

मामला इतना बढ़ गया कि कार्तिक आर्यन को ये करना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'लव आज कल' के एक सीन में कार्तिक. दूसरी ओर वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब में बहन कृतिका के साथ कार्तिक आर्यन.
लॉकडाउन में सेलेब्रिटीज़ से ये उम्मीद की जा रही है कि वो लोग जनता को घर में रहने के लिए प्रेरित करें. क्योंकि जनता उनकी बात सुनती है. सलमान खान लगातार वीडियोज़ बनाकर लोगों को चेता रहे हैं. अब तो 'प्यार करोना' नाम का गाना तक बना चुके हैं. दूसरी तरफ हैं कार्तिक आर्यन. इनने पहले दो-चार अपने घिसे-पीटे फॉर्मूले ट्राई किए. जिसमें बुरी तरह से क्रिटिसाइज़ किया जा चुका उनका सिग्नेचर मोनोलॉग भी शामिल है. गनीमत ये रही कि वो कोरोना से लड़ने में लोगों की मदद के लिए ये सब कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कांड कर दिया है, जो बेवकूफी की सारी हदों के पार है. भाई का 'प्यार करोना' वीडियो यहां देखिए:

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया. टॉम एंड जेरी वाले स्टाइल का ये वीडियो मज़े के लिए बनाया गया था. इसमें कार्तिक के साथ उनकी बहन कृतिका नज़र आ रही थीं. कृतिका अपने भाई के लिए रोटी बनाकर लाईं और उन्हें खाने को दिया. कार्तिक ने वो टेस्ट किया और वो उन्हें अच्छा नहीं लगा. पनिशमेंट के तौर पर उन्होंने अपनी बहन को बाल से पकड़कर खींचा, जो वहीं पर बेलन लिए खड़ी थीं. बनाई रोटी पर अपने भाई के रिएक्शन के इंतज़ार में. और इस वीडियो का कैप्शन था 'क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं'. कार्तिक को कोई समझाए कि हम भी पिछले 5-7 सालों से उनसे यही कहने की कोशिश कर रहे हैं. उस वीडियो का स्क्रीनशॉट यहां देखिए:
 बाल से खिंचने के बाद बेलन लेकर अपनी बहन को धमकाते कार्तिक.
बुरी रोटी बनाने की वजह से अपनी बहन को बालकनी से बाहर फेंकने के बाद कार्तिक.

आप इस चीज़ को भाई-बहन के बीच की बात या फनी वीडियो मानकर आगे बढ़ सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसी 'कबीर सिंह' को फिल्म और उसके अंदर हो रही चीज़ों को एक कपल का आपसी मामला. लेकिन ये वीडियो डोमेस्टिक वॉयलेंस यानी घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा कुछ और नहीं करता. और जहां तक इसके फनी होने का सवाल है, तो हंसी सिर्फ इस वीडियो के पीछे की मेंटैलिटी और आइडिया पर आती है. उम्मीद है आप सैरकाज़्म समझ गए होंगे, तो हम आगे बढ़ते हैं. ये देखिए कार्तिक आर्यन के स्टाइल में कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करने वाला वीडियो-
जैसे ही कार्तिक ने ये वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया, तो बहुत सारे लोगों ने कमेंट में उन्हें वही बात बोली, जो अभी हम कह रहे थे. हालांकि अब ये वीडियो डिलीट किया जा चुका है. इस वीडियो को हटाने की एक वजह ये रही होगी कि अभी देश दुनिया में लॉकडाउन के बाद घरों में महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं बढ़ने की बात सामने आ रही है. ऐसे में चाहे कॉमेडी के लिहाज से ही सही कार्तिक के वीडियो में एक किस्म की हिंसा है. दूसरी वजह ये कि चूंकि पीएम मोदी के एंबैसेडर के तौर पर काम करने की कोशिश कर रहे सेलेब्स में से एक वो भी हैं. उनके भी एकाध पोस्ट पीएम मोदी ने शेयर किए हैं. ऐसे में अगर ये विवाद बढ़ता, तो कार्तिक उस अन-ऑफिशियल एंबैसेडर वाले स्पॉट से हटाए जा सकते थे. लेकिन इस वीडियो के हटाए जाने तक काफी हंगामा मच चुका था.
कार्तिक का डोनेशन वाल ट्वीट.
कार्तिक का डोनेशन वाल ट्वीट.

कार्तिक आर्यन ने कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पीएम-केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया. इसके अलावा वो 'कोकी पूछेगा' नाम की एक यूट्यूब सीरीज़ भी चला रहे हैं, जिसमें वो कोविड 19 बीमारी से ठीक हो चुके लोगों से बातचीत करते हैं. उनके अनुभवों के बारे में जानते हैं. ये कार्तिक से जुड़ी कुछ चुनिंदा पॉज़िटिव बातें हैं. कार्तिक आर्यन आखिरी बार इम्तियाज़ अली डायरेक्टेड फिल्म 'लव आज कल' में नज़र आए थे, जिसे देखने के बाद जनता ने भी कह दिया कि 'तुम मुझे तंग करने लगे हो'. आने वाले दिनों में उनकी 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जो कि पॉपुलर फिल्मों का सीक्वल हैं.


वीडियो देखें: कार्तिक आर्यन ने COVID 19 से ठीक हुई सुमिती से इंटरव्यू में क्या पूछा?

Advertisement
Advertisement