The Lallantop

टीपू सुल्तान के बहाने पॉर्न स्टार देख रहे थे कांग्रेस के मंत्री

पॉर्न देखने के शौकीन नेता-मंत्री पहले टर्म्स एंड कंडीशंस पढ़ लें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हाहाकारी खबर तो पढ़ ही चुके होगे. नहीं पढ़ी तो बता देते हैं लॉन्गकट में शॉर्टकट करके. कर्नाटक के प्राइमरी और मिडिल स्टैंडर्ड की शिक्षा के मंत्री हैं तनवीर सैत. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो वीडियो देख रहे हैं. वीडियो देखने में विवादास्पद कुछ भी नहीं है. लेकिन वो पॉर्न देख रहे थे. टीपू सुल्तान जयंती का कार्यक्रम चल रहा था. वो मंच पर बैठे अलग कार्यक्रम चला रहे थे. उनका फुटेज कन्नड़ टीवी चैनलों पर भी चल चुका है. बवाल कटा पड़ा है. विपक्षी इस्तीफा मांग रहे हैं. मंत्री जी माधव की छगड़ी की तरह सिकुड़े पड़े हैं. नहीं नहीं चिल्ला रहे हैं. तो ये हुई खबर. पब्लिक में पॉर्न देखने की पहली खबर नहीं है ये. न ही नेता, मंत्रियों द्वारा पॉर्न देखना. कुछ मामले देख लें- 1. 7 फरवरी सन 2012 को कर्नाटक की ही विधानसभा में राज्य के दो कैबिनेट मंत्री बैठे पॉर्न देख रहे थे. दोनों बीजेपी नेता. 49 साल के सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी. 53 साल के महिला और बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल. कथित तौर पर इनको क्लिप भेजा था 56 साल के पर्यावरण मंत्री जे कृष्ण पालेमर ने. पालेमर ने दे दिया था इस्तीफा. बड़ा बवाल हुआ था. इस केस को पॉर्नगेट नाम दिया गया. 2. 20 मार्च 2012 को गुजरात विधानसभा में बीजेपी के दो विधायक चुप्पे से मौज ले रहे थे. बीजेपी महामंत्री और विधायक शंकर चौधरी. और विधायक जेठा बरवाड. हुआ इसमें भी वही. बवाल. 3. ओडिशा की विधानसभा में कांग्रेस विधायक नवकिशोर दास पकड़ाए थे पॉर्न देखते. 14 दिसंबर 2015 की तारीख थी. विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने इनको सात दिनों के लिए सदन से निकाल दिया था. माने निलंबित कर दिया था. आचार समिति को जांच सौंप दी गई. विधायक रोए गाए. कि हमको अपना पक्ष भी रखने नहीं दिया गया. गलती से मुझसे यूट्यूब खुल गया और वो कैमरे में आ गया. भैया ये तो हाल है. इसमें नेताओं की आधी गलती तो है ही. पॉर्न देखना गुनाह नहीं है. लेकिन पब्लिक में देखना तो गलत ही है. वहां आदमी आपको कार्यक्रम देखने बुलाए हैं कि आप उसका मजा लो. कमी और खूबी बताओ. आप मियां खलीफा की शरण में पड़े हो. हर चीज की सही जगह, सही माहौल होता है न. और भैया पॉर्न देखने का मजा तो अकेले में है. जैसे सेक्स बंद कमरे में वाला सुकून देता है. जहां आप और आपके साथी के अलावा कोई न हो. वैसे ही पॉर्न है. इसको पब्लिक में देखकर दांत चियार दोगे. तो क्या कपिल शर्मा का शो अकेले में देखकर हंसते हो? हर चीज के नियम कायदे फॉलो करो भाई. पब्लिक में देखने वाली चीज पब्लिक में देखो.
ये पढ़ें: औरतों, बच्चों की गर्दन पर तलवार रखकर मुसलमान बनवाता था टीपू सुल्तान?  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement