The Lallantop

मंत्री जी की पीठ में दर्द, दवा 25 लाख की फॉर्च्यूनर

कर्नाटक के एक्साइज मिनिस्टर ने शिकायत की. 300 किलोमीटर आने जाने में पीठ चक्रतीरथ बन जाती है. इनोवा नहीं चाहिए, फॉर्च्यूनर दो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कर्नाटक के एक्साइज मंत्री हैं मनोहर तहसीलदार. उन्होंने सरकार से बहुत क्यूट डिमांड रखी है. एक अदद टोयोटा फॉर्च्यूनर चाहिए. काहे की पीठ में दर्द हो जाता है. टाइम्स नाउ में इसकी खबर छपी है. कि तहसीलदार के पास इस वक्त टोयोटा इनोवा है. उससे बैंगलोर से हनागल तक का सफर करते हैं. ये दूरी है 300 किलोमीटर. बताते हैं इत्ते में पीठ का कचूमर बन जाता है साब. साफ साफ बताएं, नहीं हो पा रहा है. अब शासन से छूट है कि सिर्फ 13 लाख की कार ली जा सकती है. और फॉर्च्यूनर पड़ती है 24-25 लाख की. तो भैया ये काम तो होगा नियमों के खिलाफ. लेकिन अच्छी बात ये कि बात बन गई है. 25 लाख की गाड़ी मिल गई है.

लल्लन कहिस

अब देखो दो बातें खास हैं इस मामले में. एक तो मंत्री की ईमानदारी देखो आप. और कोई मंत्री होता तो इधर उधर ठेकेदारों, टेंडर भरताओं से कमीशन गांठते. और फॉर्च्यूनर क्या, BMW ले आते. लेकिन नहीं. ईमान से काम लिया और सरकार से फॉर्च्यूनर ली. इसके अलावा भी रास्ते हो सकते थे पीठ दर्द से निपटने के. मोडिफाइड करने वाले बहुत ज्यादा रुपए नहीं लेते. संस्पेंसन में भी इत्ता फर्क नहीं होता दोनों गाड़ियों में. कि 300 किलोमीटर में ये वाली पीठ बचा ले जाएगी. सीट वीट बदला के देख लेते. खैर. महंगी कार का अपना भौकाल होता है. मंत्री जी को मुबारक हो.

Advertisement
Advertisement