मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने राज्य में स्वागत करता हूं. आप हमसे बहुत कुछ सीख सकते हैं. अब जबकि आप यहां हैं, तो इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकान भी देख आइएगा. शायद इससे आपको अपने राज्य में भूख के कारण होने वाली मौतों के लिए कुछ करने में मदद मिले.I welcome UP CM Shri @myogiadityanath to our state. There is a lot you can learn from us Sir. When you are here please visit a Indira Canteen & a ration shop. It will help you address the starvation deaths sometimes reported from your state. #YogiInBengaluru https://t.co/lj0m4fMphC — Siddaramaiah (@siddaramaiah) January 7, 2018 जवाब में योगी ने भी लिखा. कभी अंग्रेजी नहीं बोलते, मगर ट्वीट अंग्रेजी में किया. जवाब था:
मेरा स्वागत करने के लिए बहुत धन्यवाद सिद्दारमैया जी. मैंने सुना कि आपके कार्यकाल में कर्नाटक के अंदर सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की. जो हत्याएं हुईं और ईमानदार अफसरों का तबादला हुआ, उनकी तो क्या ही गिनती करें. UP के मुख्यमंत्री के तौर पर मैं उन चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं, जो आपके सहयोगी बिगाड़ कर गए थे.Thank you for the welcome @siddaramaiah ji. I heard number of farmers committing suicide in Karnataka was highest in your regime, not to mention the numerous deaths and transfer of honest officers. As UP CM I am working to undo the misery and lawlessness unleashed by your allies. — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 7, 2018 योगी की कट्टर हिंदुत्व वाली छवि को भुना रही है बीजेपी कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस किसी कीमत पर ये राज्य गंवाना नहीं चाहती. बीजेपी उन सारी जगहों को फतह कर लेना चाहती है, जहां फिलहाल उसकी सरकार नहीं. पिछले कुछ समय से कर्नाटक में कट्टरपंथी धड़ा लगातार मजबूत होता जा रहा है. हिंदू और मुस्लिम कट्टरपंथियों के बीच हिंसा की कई वारदातें हुई हैं. एम कलबुर्गी और गौरी लंकेश जैसी सेक्युलर शख्सियतों की हत्या भी हुई. पिछले दिनों बजरंग दल के एक कार्यकर्ता दीपक राव की चार मुस्लिम युवकों ने हत्या कर दी थी. इसके जवाब में RSS से जुड़े चार युवा कार्यकर्ताओं ने एक 47 साल के निर्दोष मुसलमान अब्दुल बशीर को कत्ल कर दिया. योगी आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिंदुत्व से जुड़ी है. शायद इसीलिए उनका कर्नाटक आना-जाना बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: एक हिंदू की हत्या का बदला लेना था, सो एक निर्दोष मुसलमान को मार दिया. हिसाब बराबर? कलबुर्गी पर न्याय मांगते हुए गौरी लंकेश कहां जानती थीं कि अब उनके लिए जस्टिस मांगना होगा गौरी लंकेश की हत्या को सही ठहराने के लिए अब उनका फेसबुक खोदकर ये लाए हैं! गौरी लंकेश के ईसाई होने का क्या है सच? क्या मुहूर्त देखकर मर्डर करने निकलते हैं हत्यारे! गौरी लंकेश की हत्या में पहली जिम्मेदारी तो कांग्रेस की है, उसे किसने दी क्लीन चिट? गौरी लंकेश की मौत पर लिखी वरुण ग्रोवर की कविता कितने बीमार हैं ये लोग, जो गौरी लंकेश की लाश पर जश्न मना रहे हैं
'बहुत पहले ही तय हो गया था, केजरीवाल सुशील गुप्ता को चुनेंगे!'












