कर्नाटक में कथित तौर पर अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ लोगों की एक दुकानदार से झड़प हो गई (Shopkeeper beaten Hanuman Chalisa). पूरी घटना CCTV में कैद हो गई जिस पर अब बवाल मचा है. पुलिस ने घटना को लेकर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का भी बयान सामने आया है.
एक ही वक्त 'अजान और हनुमान चालीसा' चलने पर बवाल, ग्रुप में आए लोगों ने दुकानदार को पीटा
घटना 17 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. बेंगलुरु के जुमा मस्जिद रोड स्थित सिद्दन्ना गली में मोबाइल की दुकान चलाने वाले मुकेश कथित तौर पर हनुमान चालीसा बजा रहे थे. इस दौरान चार-पांच युवक उनकी दुकान पर आए और भक्तिगीत बंद करने के लिए कहा.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 17 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. बेंगलुरु के जुमा मस्जिद रोड स्थित सिद्दन्ना गली में मोबाइल की दुकान चलाने वाले मुकेश कथित तौर पर हनुमान चालीसा बजा रहे थे. इस दौरान चार-पांच युवक उनकी दुकान पर आए और भक्तिगीत बंद करने के लिए कहा. इसे लेकर उनकी दुकानदार से बहस हुई जो मारपीट तक पहुंच गई. ग्रुप में आए उन लोगों में से एक ने दुकानदार का गिरेबान पकड़ लिया. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है. आस-पास खड़े लोग झगड़े को देखते रहते हैं. इस बीच दुकानदार शॉप से बाहर आ जाता है. इसके बाद आरोपी उसे बुरी तरह से पीटते हैं.
मारपीट के बाद दुकानदार ने घटना को लेकर हलासुरु गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
पीड़ित ने क्या बताया?बाद में घटना को लेकर दुकानदार मुकेश ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया,
'कल शाम सवा छह बजे के करीब मैं भजन बजा रहा था. तभी चार-पांच लोग वहां आए और कहा कि अजान के समय भजन ना बजाओ. जिसपर मैंने कहा कि अभी तो अजान का टाइम नहीं है. इस पर उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ लिया. जब मैं दुकान के बाहर गया तो उन्होंने मुझे मारा और चाकू घोंप कर जान से मारने की धमकी भी दी.'
मुकेश ने एक और आरोप लगाया. कहा कि आरोपी पास की चाय दुकान पर भी ऐसा ही कर चुके हैं. हालांकि मामले को सीधा धार्मिक ऐंगल से जोड़ना जल्दबाजी हो सकता है. वो इसलिए कि पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें एक हिंदू शख्स भी शामिल है.
वहीं घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद सक्रिय हो गया. संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया,
'सुलेमान, शाहनवाज और दानिश समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. लेकिन शिकायत के बाद भी गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं आई है.'
इधर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी घटना को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा,
'क्या कर्नाटक में हनुमान चालीसा पर रोक लगा दी गई है?'
ये भी पढ़ें: इंजीनियर ने कथित तौर पर नौ महीने की बच्ची के साथ पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाते हैं. रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होते है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब कानून व्यवस्था बनाए रखने में कांग्रेस सरकार की विफलता को उजागर करता है. प्रह्लाद पटेल ने कहा कि इससे देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा मिलता है.
वीडियो: ‘एफिडेविट दें कि कुछ नहीं छिपाया..’ CJI चंद्रचूड़ ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में SBI को अब क्यों हड़का दिया?










