# पिछले दो हफ्तों से मैं चुप था. क्योंकि मैं बहुत हर्ट हूं. इस बात से कि कुछ लोगों को लगता है मैं एंटी-नेशनल हूं. मेरे लिए मेरा देश पहले आता है. मुझे हमेशा लगा कि अपनी देशभक्ति बताने का सबसे अच्छा तरीका होता है प्रेम बांटना, और मैंने अपने काम और अपने सिनेमा के जरिए हमेशा सिर्फ यही किया है. # मैंने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल पिछले साल सितंबर से दिसंबर में शूट की तब माहौल और परिस्थितियां बिलकुल अलग थीं. हमारी सरकार द्वारा पड़ोसी देशों से शांतिपूर्ण रिश्ते रखने की कोशिशें की जा रही थीं और मैंने उन प्रयासों का तब सम्मान किया और मैं आज जो भावनाएं हैं उनका भी सम्मान करता हूं. मैं ये भावनाएं समझता हूं क्योंकि मैं भी ठीक ऐसा ही महसूस करता हूं. # निश्चित रूप से मौजूदा स्थितियों में मैं पड़ोसी देशों के टैलेंट के साथ नहीं जुड़ने वाला हूं. लेकिन उसी ऊर्जा के साथ मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूं कि एक बात जान लें - मेरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग में 300 से ज्यादा भारतीय लोगों ने ख़ून, पसीना, आंसू बहाए हैं मुझे नहीं लगता कि ये ठीक होगा कि वे अन्य साथी भारतीयों द्वारा किसी भी प्रकार से परेशान किए जाएं. # मैं भारतीय सेना की इज्जत करता हूं. मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं. वे हमारी सुरक्षा करते हैं. मैं पूरे दिल से उनकी इज्जत करता हूं. # मैं किसी भी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं. चाहे वो किसी भी किस्म का है. खासकर वो आतंकवाद जिससे मेरे साथी भारतीयों और मुझ पर असर पड़ता हो. # उम्मीद करता हूं कि आप सभी उन स्थितियों को समझेंगे जिनमें हम हैं और इस बात कि इज्जत करेंगे कि हम किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा और ऊपर अपने देश से प्रेम करते हैं. - करण जौहरवीडियो: https://www.youtube.com/watch?v=GrB2Wa8eCJM Also Read: करण-शाहरुख कॉफी पिएंगे और सोचेंगे अपनी 3 बड़ी फिल्में MNS से कैसे बचाएं अनुराग कश्यप ने एक और बम मारा है और सब धुआं साफ हो गया है ये अनुराग कश्यप को डर नहीं लगता क्या! नरेंद्र मोदी को ताना मार दिया है! डियर करण जौहर, पहलाज निहलानी को थैंक यू बोल लो! मौका है! रणबीर, ऐश स्टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की 15 बातें पता हैं? गाने और वीडियो भी देखें!
बेचारा करण जौहर प्रेमी आदमी है, तुम बुलीज़ से हार गया है!
देश भक्ति, सेना भक्ति, पाकिस्तान से नफरत सब कुछ करने को तैयार है तुम्हारे डर से.
Advertisement

करण जौहर.
हम सब एक देश में रहते हैं. लेकिन कोई हमसे अलग विचार रखे तो अपनी बातों से, गालियों से, धमकियों से, ब्लैकमेलिंग से और कुतर्कों से उसे झुका देते हैं, तोड़ देते हैं और उसकी छाती पर बैठ जाते हैं. प्रेम और शांतिप्रियता पसंद करने वाले का ख़ून तो हम सबसे पहले निकालते हैं. तो पिछले दो हफ्तों से नाना पाटेकर और अभिजीत के नेतृत्व में हम जिन करण जौहर को गालियां दे रहे थे, उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और आप सब की तसल्ली करा देने वाली बातें कही हैं. गारंटी है कि एक-एक देशभक्त के कलेजे को ठंडक मिल जाएगी. लो, पढ़ लो क्या बोला है, रात को नींद चैन की आएगी:
Advertisement









