इस पूरे हादसे में मरने वालों में अभी तक सिर्फ लातूश रोड निवासी शिवम सोनकर (30), सुनील सोनकर (30), बेकनगंज निवासी अस्लान (20) और नौबस्ता के केशव नगर निवासी अजीत कुमार (60) की पहचान हो पाई है. शिवम और सुनील स्कूटी पर जबकि अस्लान और अजीत कुमार बाइक पर थे.

डंपर में घुसी तेज रफ्तार बस
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक बस ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे. चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद एक घायल ने आजतक को बताया,
"ड्राइवर बस को लहराते हुए सड़क पर दौड़ा रहा था उसके कंट्रोल से बस बाहर थी. मैं खाना खाने जा रहा था तभी सामने बस आई वह कई लोगो को टक्कर मारते चली गई. दो कारों को मेरे सामने ठोका."हादसे के बाद ड्राइवर फरार कानपुर पूर्व के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. उसकी तलाश जारी है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. सभी घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
"कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है. इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ."
"कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं."
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हादसे की जानकारी मिलने के बाद ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,
"कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं. मैं ईश्वर से से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले."















