मोहिनी ने एक-एक कर तीन स्केच बनाए. पहले स्केच में वो आंगन की जाली से लटक रही थी. दूसरे में वो दीवार से लटक गई थी. और तीसरी में पंखे से. जाने उसने ये स्केच क्यों बनाए. क्या वो खुद की मौत की कल्पना कर रही थी? या फिर जांच रही थी कि कौन सा तरीका उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा?मोहिनी कानपुर की रहने वाली थी. पापा एक कंपनी में सुपरवाइजर थे. घर में दो भाई, दो बहन और थे. घर वाले बताते हैं कि उसके बोर्ड में अच्छे मार्क्स थे. फिलहाल BA कर रही थी. पढ़ने में अच्छी थी. घर का काम भी करती थी. घर वाले ये भी कहते हैं कि कोई करीबी दोस्त नहीं था. घर में किसी चीज़ की कमी नहीं थी. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये कि वो कभी स्केच नहीं बनाया करती थी. सब हैरान हैं. क्योंकि ऐसा अक्सर नहीं होता कि मौत किसी को कलाकार बना दे. और सुसाइड जिंदगी से तंग आकर नहीं, बल्कि केवल मौत के रोमांच के लिए की जाए. ये भी पढ़ें: कुछ 'थ्रिलिंग' करना था इसलिए किया सुसाइड
ये लड़की अपने sketches में दर्ज करती रही अपनी मौत
कानपुर. सुसाइड. कारण: कुछ नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














