The Lallantop

'केतन मुझे पापा जी कहता था... सिया को भी किले से धक्का दे दो', बोले सिया गोयल के मां-बाप

Pune Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे सख्त सज़ा मिलनी चाहिए. उन्होंने अपने और केतन गोयल के रिश्ते के बारे में भी बताया. उनके मुताबिक वो केतन को अपना बेटा मानते थे.

Advertisement
post-main-image
सिया के माता-पिता (लेफ्ट) . (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे केतन की मौत के स्थल से ही सजा दी जानी चाहिए।
  • सिया और केतन के बीच सम्बन्ध और उनकी शादी की तैयारियों के बीच केतन की मौत के कारण पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की है।
  • प्रवीण गोयल ने जांच की निष्पक्षता की मांग की है और आरोप सिद्ध होने पर उचित न्यायिक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

पुणे मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इंडिया टुडे टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अगर सिया दोषी है तो उसे उसी किले से धक्का दे देना चाहिए, जहां पर केतन की मौत हुई.’ वो ये कहते हुए भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि केतन उन्हें 'पापा-जी' कहकर पुकारता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बताया कि उन्हें अभी तक ये विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी ने ऐसा किया. प्रवीण का कहना है कि उन्हें इतना गहरा सदमा लगा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लेकिन उन्होंने ये बात साफ कर दी कि उनकी भावनाएं न्यायिक प्रक्रिया के बीच में नहीं आनी चाहिए. 

पिता ने क्या बताया? 

सिया के पिता ने कहा, 

Advertisement

‘अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है तो कोर्ट को न्याय टालना नहीं चाहिए. उसे वही सज़ा मिलनी चाहिए जो किसी अन्य अपराधी को दी जाती. बतौर पिता मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता.’

पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को लोहागढ़ किले से धक्का दिया था. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इसी के आरोप में सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार किया गया है. प्रवीण का कहना है कि सिया अगर दोषी पाई गई तो उसे भी उसी किले से धक्का दे देना चाहिए, जहां पर केतन की मौत हुई थी. फांसी की सज़ा पर भी उन्होंने हामी भरी है.

केतन को बेटा मानते थे

रिपोर्ट के मुताबिक, सिया के माता-पिता का कहना है कि दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे से रहते थे. कभी देखकर ऐसा लगा नहीं कि सिया खुश नहीं है. सिया की मां पूजा गोयल ने बताया, 

Advertisement

‘वो दोनों एक दूसरे को वीडियो कॉल करते थे, रोज़ मिलते थे. दोनों साथ में बहुत खुश नज़र आते थे. केतन कई बार घर पर डिनर करने भी आया है. लेकिन कभी दोनों को देखकर कुछ अजीब नहीं लगा.’

undefined

प्रवीण गोयल ने आगे बताया कि धीरे-धीरे केतन इतना करीब हो गया था कि वो उसे अपने बेटे की तरह मानने लगे थे. केतन जब उनके घर आता तो उन्हें ‘पापा जी’ कहकर बुलाता था. दोनों परिवार शादी की तैयारियां कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: 'सिया ने बार-बार कहा था, केतन पसंद है', बेटी पर लगे आरोपों पर मां-बाप पहली बार बोले

सिया की मां ने बताया कि शादी से पहले बाली में प्री-वेडिंग शूट होना था. जिसके लिए 50 हज़ार की शॉपिंग हुई थी. उन्होंने तर्क दिया कि अगर सिया इस शादी से खुश नहीं होती तो इतनी प्लानिंग क्यों करती? केतन के परिवार ने आरोप लगाया कि सिया के बॉयफ्रेंड वाली बात छुपाई गई. जबकि सिया के पिता ने इस बात को ख़ारिज कर दिया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: पुणे: केतन के केस में आरोपी चेतन के पिता ने क्या बताया?

Advertisement