The Lallantop

कोरोना से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने हर वो बात लिखी है जो उनके फैंस उनसे जानना चाहते हैं

कनिका ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 21 दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है.

Advertisement
post-main-image
कनिका कपूर ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट किया.

सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाईं गईं थीं. 16 दिन में इनके सात टेस्ट हुए थे. एक टेस्ट KGMC, लखनऊ ने किया था और 6 टेस्ट PGI ने किया था. शुरुआती 5 टेस्ट पॉजिटिव और 6वां और 7वां टेस्ट नेगेटिव आया था .उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. ठीक होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है.

Advertisement

मुझे पता है कि मेरे बारे में कई तरह कहानियां घूम रही हैं. कुछ कहानियों ने इसलिए भी तूल पकड़ा, क्योंकि मैं चुप थी. लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी, क्योंकि मैं गलत थी, बल्कि इसलिए चुप थी क्योंकि मैं इस बात को जानती थी कि लोगों को गलतफहमी हुई है और गलत जानकारी दी गई है. मैंने इस बात को समय दिया की सच खुद ब खुद सामने आएगा और लोगों को सच खुद पता चलेगा. मैं अपने परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे समझा कि जब मैं पूरी तरह से तैयार हो जाऊं, तब बात करूं. मैं आशा करती हूं और दुआ करती हूं कि आप सभी इस वक्त सुरक्षित रहें और सतर्क रहें. 

कुछ बातें मैं आपके साथ साझा करूंगी. मैं अपने घर लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हूं. मुंबई, UK या लखनऊ में मैं जिन भी लोगों के संपर्क में आई, उनमें COVID 19 के कोई लक्षण नहीं पाए गए. यहां तक कि वो सभी टेस्ट में नेगेटिव आए. मैं 10 मार्च को UK से मुंबई आई थी. इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेस्ट भी हुआ था. उस वक्त कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई थी. UK में ट्रैवेल एडवाइजरी 18 मार्च को जारी हुई थी, जिसमें लिखा था कि मुझे खुद को क्वारंटीन करना है. मुझे खुद में कोई लक्षण नज़र नहीं आया, इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन नहीं किया.

मैं अपने परिवार से मिलने के लिए 11 मार्च को लखनऊ आई. डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए कोई स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी. 14-15 मार्च को मैं अपने दोस्त के यहां लंच और डिनर के लिए गई. वहां मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की थी. और मैं उस समय ठीक भी थी. 17-18 मार्च को मुझे हल्के लक्षण नज़र आए, तो मैंने टेस्ट के लिए कहा. 19 मार्च को मेरा टेस्ट हुआ और 20 मार्च को जब पता चला कि टेस्ट पॉजिटिव है, तो मैं अस्पताल गई. मुझे तीन नेगेटिव टेस्ट के बाद डिस्चार्ज किया गया. और मैं तब से 21 दिन तक मैं घर पर हूं. मैं खासतौर उन डॉक्टर्स और नर्सों को शुक्रिया कहना चाहूंगी, जिन्होंने मेरी बहुत अच्छे से देखभाल की है. मैं आशा करती हूं कि सभी इस मैटर को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ डील करें. इंसान पर नाकारात्मकता थोपने से सच्चाई नहीं बदलती.


कनिका कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट. कनिका कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट.

इसके पहले कनिका ने 20 मार्च को इंस्टाग्राम पर बताया था कि उन्हें कोरोना का संक्रमण है. इलाज के बाद उन्हें 6 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वह लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती थीं. अब वो पूरी तरह ठीक हैं.



वीडियो देखें : क्या है कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के टेस्ट की प्रक्रिया और क्यों हुए कनिका कपूर के इतने टेस्ट?

Advertisement

Advertisement
Advertisement