जेएनयू की सड़कें अंधेरे में लिपटी हैं. देशद्रोह के आरोप में विवादित गिरफ्तारी के 3 हफ्ते बाद एक शख्स अंतरिम जमानत लेकर आया है. सैकड़ों की भीड़ उसे सुनने खड़ी है. वह दोस्तों से गले मिलता है और उसी रिदम में अपने नारे बुलंद करता है, जैसे गिरफ्तारी से पहले किए थे. 'सामंतवाद से आजादी, पूंजीवाद से आजादी, छीन के लेंगे आजादी. हम ले के रहेंगे.' उसके चेहरे पर इस बार मुस्कान है. वह पहले से ज्यादा निर्भीक दिख रहा है. सामने मशालें लेकर नारे दोहराते स्टूडेंट्स हैं. यह कन्हैया कुमार थे. करीब तीन हफ्ते जेल में बिताकर और कोर्ट के बाहर गुंडों का हमला झेलकर वह शुक्रवार को जेल से वापस आए. फिर वहां पहुंचे, जहां से उनका संबंध है. जवाहर लाल यूनिवर्सिटी. यहां देर रात उन्होंने करीब पौने घंटे का भाषण दिया. उन्होंने 'जय हिंद' का नारा लगाया और कहा, 'हमने भारत से आजादी नहीं, भारत में आजादी मांगी है.' कन्हैया ने संविधान और लोकतंत्र के लिए अपनी आस्था एक बार फिर जताई. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और ABVP की भी मौज ली. कहा, 'मोदीजी सिर्फ मन की बात करते हैं, पर किसी की सुनते नहीं हैं.' कन्हैया की स्पीच का वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ट्विटर पर उनका नाम टॉप ट्रेंड बना हुआ है. किसी ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने कन्हैया को गिरफ्तार करवाया और देश को एक भावी नेता मिला. अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'कन्हैया ने शानदार स्पीच दी. मैंने कई बार बोला था मोदी जी स्टूडेंट्स से पंगे मत लो. मोदी जी नहीं माने.' फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा कि हमें राजनीति में इस आदमी की जरूरत है. https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/705567651112706048 https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/705442392543891456 https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/705594532608356352 https://twitter.com/anuragkashyap72/status/705513351812493313 [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/brahmatmajay/posts/10153894004535196"] [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/dubeydivyaprakash/posts/10156483087475315?pnref=story"] [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/ajit.anjum/posts/1162962237047937"] https://twitter.com/BDUTT/status/705413080096739328 [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/akram.shakeel1/posts/983343948421346"] https://twitter.com/Raja_Sw/status/705564678496264192
पढ़िए क्या बोला कन्हैया:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22

https://www.youtube.com/watch?v=d_mnhl8Byn4